{"_id":"61f42af06506bd5ca2271d5a","slug":"the-stoves-will-remain-cold-in-schools-till-march-mid-day-meal-will-not-be-cooked-fatehabad-news-hsr6230016200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च तक स्कूलों में ठंडे रहेंगे चूल्हे, नहीं पकेगा मिड-डे-मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च तक स्कूलों में ठंडे रहेंगे चूल्हे, नहीं पकेगा मिड-डे-मील
विज्ञापन
मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण के चलते फिलहाल स्कूल बंद है। अगर इस बीच खुलते भी हैं तो मार्च तक मिड डे मील नहीं पकेगा। इस कारण स्कूलों में बने चूल्हे मार्च तक ठंडे ही रहेंगे। पिछले करीब दो साल से स्कूलों में मिड डे मील राशन नहीं पक रहा है और अब इसे आगे भी बंद रखने का फैसला लिया गया है। जिले के करीब 75 हजार छात्रों को फिलहाल दिसंबर माह से लेकर मार्च माह तक सूखा ही राशन दिया जाएगा।
अभी तक पिछले साल के नवंबर माह तक राशन विद्यार्थियों को दिया जा चुका है। अब दिसंबर से मार्च माह तक का राशन बांटने के लिए आदेश जारी हो गए हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को सूखा फ्लेवर दूध भी दिया जाएगा। विद्यार्थियों को दिसंबर माह के 25, जनवरी माह के 24, फरवरी माह के 21 और मार्च माह के 23 दिनों का राशन दिया जाएगा। इसके अलावा 11 से 12 दिनों के हिसाब से सूखा दूध भी दिया जाना है। संवाद
प्राइमरी तक के छात्रों को ऐसे मिलेगा राशन
माह कुकिंग खर्च (रुपये में) राशन सूखा दूध
दिसंबर 124.25 2.50 किलो 260 ग्राम
जनवरी 119.28 2.40 किलो 240 ग्राम
फरवरी 104.37 2.10 किलो 220 ग्राम
मार्च 114.31 2.30 किलो 240 ग्राम
मिडिल कक्षा तक के छात्रों को ऐसे मिलेगा राशन

दिसंबर 186.25 3.75 किलो 260 ग्राम
जनवरी 178.80 3.60 किलो 240 ग्राम
फरवरी 156.45 3.15 किलो 220 ग्राम
मार्च 171.35 3.45 किलो 240 ग्राम
जिले में मिड डे मील लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या
कक्षा विद्यार्थी
पहली से पांचवीं 44269
छठी से आठवीं 29674
पांच माह से छात्रों को नहीं दी गई कुकिंग राशि
शिक्षा विभाग निदेशालय सूखा राशन के साथ-साथ विद्यार्थियों को कुकिंग खर्च दे रहा है। प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों को 4 रुपये 97 पैसे और मिडिल कक्षा के विद्यार्थियों को 7 रुपये 45 पैसे के हिसाब से कुकिंग राशि दी जाती है। लेकिन पिछले करीब पांच माह से विद्यार्थियों को कुकिंग राशि नहीं दी गई है। शिक्षा विभाग निदेशालय ने मिड डे मील के नए खाते खुलवा रहा है लेकिन ये खाते अभी तक नहीं खुले हैं। इसके चलते मिड डे मील की कुक को भी राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन
कोट
शिक्षा विभाग निदेशालय समय पर विद्यार्थियों को मिड डे मील नहीं दे रहा है, इसके चलते काफी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। छात्र कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। सरकार योजनाएं बनाती है लेकिन उन्हें सिरे नहीं चढ़ा पा रही है।
देवेंद्र सिंह दहिया, राज्य चेयरमैन, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ
कोट
मिड डे मील का राशन चार माह का बांटने के आदेश आए हैं। स्कूलों की तरफ से विद्यार्थियों को जल्द ही राशि पहुंचा दिया जाएगा।
- अनीता सिंगला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी