फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The slips were hidden in the answer sheet, two students were caught

बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में आंसर शीट में छिपा रखी थी पर्ची, दो नकल करते पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
The slips were hidden in the answer sheet, two students were caught
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को बारहवीं कक्षा की फिजिक्स और इक्नोमिक्स विषय की परीक्षा ली गई। जिले के करीब 45 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 4560 विद्यार्थी पहुंचे। परीक्षा के दौरान उड़नदस्तों ने नकल करते हुए दो विद्यार्थियों को पकड़ा है। टीम ने यूएमसी बनाकर बोर्ड को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एसडीएम फतेहाबाद फ्लाइंग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जांच के दौरान विद्यार्थी को नकल करते हुए पकड़ा है। टीम के मुताबिक विद्यार्थी प्रश्न पत्र पर उत्तरों के निशान लगा रखे थे। जबकि प्रश्न पत्र पर रोल नंबर के अलावा कुछ नहीं लिखा जा सकता है। संबंधित कक्ष में शोर भी हो रहा था। इसके अलावा बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में छात्र को नकल पर्ची के साथ पकड़ा है। छात्र ने उत्तर पुस्तिका में पर्चियां छिपा रखी थीं।
विज्ञापन

इन टीमों ने किया निरीक्षण
उड़नदस्ता निरीक्षण किए गए सेंटर नकल करते हुए पकड़ा
डीसी 3 0
एसडीएम फतेहाबाद 5 1
एसडीएम रतिया 3 0
एसडीएम टोहाना 6 0
डीइओ फतेहाबाद 3 0
चेयरमैन स्पेशल रतिया 3 0
चेयरमैन स्पेशल टोहाना 5 0
बोर्ड चेयरमैन स्पेशल 4 1
सचिव 5 0
प्रश्नपत्र 4 0
वाइस चेयरमैन 7 0
------
परीक्षा में ड्यूटी नहीं तो जाना होगा स्कूल
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आदेश जारी किए हैं। आदेशों के मुताबिक जिस दिन बोर्ड परीक्षा नहीं है उस दिन केंद्र अधीक्षकों व उप केंद्र अधीक्षकों को स्वयं के स्कूल में जाकर कार्यभार संभालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान
बोर्ड की तरफ से शनिवार को बारहवीं कक्षा की परीक्षा थी। जिले में परीक्षा के दौरान नकल के दो केस पकड़े गए हैं। इसके अलावा जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक रही है।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed