{"_id":"6aa19b1495c6581e83070d85","slug":"the-seva-sankalp-abhiyan-service-pledge-campaign-will-run-in-the-district-for-a-month-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-160839-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में एक माह चलेगा सेवा संकल्प अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में एक माह चलेगा सेवा संकल्प अभियान
Wed, 09 Sep 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीसी डॉ. विवेक भारती। सूचना विभ
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। एक माह तक चलने वाले इस अभियान में सेवा, जागरूकता, जनभागीदारी, रचनात्मक गतिविधियों और विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान की तैयारियों को लेकर डीसी डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर जिम्मेदारियां निर्धारित कीं और सभी गतिविधियों की समयबद्ध तैयारी के निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि 17 सितंबर की शाम आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के साथ अभियान का शुभारंभ होगा।
जिले के सभी बूथों, अमृत सरोवरों और प्रमुख विकास परियोजनाओं के स्थलों पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ ग्रामीणों और आम नागरिकों को भी कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
-- -- --
सपनों का भारत में विद्यार्थी दिखाएंगे कल्पना
सपनों का भारत ऑफ द ड्रीम्स मॉड्यूल के तहत सरकारी और निजी स्कूलों में विकसित भारत विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। विद्यार्थी अपने सपनों के भारत की कल्पना रचनात्मक माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। स्कूल स्तर के बाद जिला और राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी तथा विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। विद्यार्थियों की रचनाओं की प्रदर्शनी भी लगेगी।