{"_id":"6819052e778d66438608b985","slug":"the-sarpanch-came-out-in-support-of-the-accused-of-plotting-the-robbery-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-133354-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लूट की साजिश रचने के आरोपियों के पक्ष में उतरे सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लूट की साजिश रचने के आरोपियों के पक्ष में उतरे सरपंच
Tue, 06 May 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 06 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय में मौजूद सरंपच एसाेसिएशन के सदस्य और युवकों के परिजन।
फतेहाबाद। शहर पुलिस ने शुक्रवार को लूटपाट की योजना बनाने के आरोप में पकड़े गए युवकों के पक्ष में सरपंच एसोसिएशन उतर आई है। सोमवार को एसोसिएशन पकड़े गए युवकों के परिजनों ने जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन को इस बारे में ज्ञापन सौंपा।
सरपंच एसोसिएशन का कहना है कि सात युवकों को नशा व लूटपाट की योजना बनाने के आरोप में झूठा केस बना कर फंसाया गया है। युवक स्कूल में पढ़ने वाले हैं कुछ आईटीआई कर रहे हैं। सभी बच्चे घर से संपन्न परिवार से हैं। इनमें से कोई भी नशा नहीं करता है। सरपंच एसोसिएशन का आरोप है कि एक मई को दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर पुलिस इनको पकड़ा था। जबकि पुलिस ने इनको रात्रि गश्त के दौरान पकड़ा दिखाया है।
ग्रामीणों के अनुसार दो मई को सुबह 12.40 पर मुकदमा दर्ज किया गया, जो की सरासर झूठा व बेबुनियाद है। जिसकी पुष्टि गुरु नानक पुरा चौकी व शहर थाना के सीसीटीवी कैमरे चैक करके की जा सकती है। इन युवकों को रात में पुलिस खुद अपने साथ ले गई फिर झूठा केस बनाया गया है। सरपंच एसोसिएशन ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने सरपंच एसोसिएशन को आश्वासन दिया है कि वह इस मामले में खुद जांच करेंगे। इस मौके पर गांव ढाड़ के सरपंच चंद्रमोहन पोटलिया, किरढ़ान के सरंपच राजेश भिंचर, ढाबी खुर्द के सरपंच प्रतिनिधी सुखदेव, खाबड़ा के सरपंच बलजीत बेनीवाल, भट्टू के पूर्व सरपंच रोशन मौजूद रहे।
ये था मामला
शहर फतेहाबाद पुलिस ने शुक्रवार रात को ढाणी ठोबा मोड़ के नजदीक रतिया रोड पर बन रहे पुल के पास से वाहन चालकों को लूटने की योजना बनाते सात युवकों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए युवकों से पुलिस ने लोहे के कांपे व पाइप बरामद किए। शहर पुलिस का कहना है कि पकड़े गए युवक वाहन चालकों को लूटने की योजना बना रहे थे। पूछताछ में युवकों की पहचान प्रदीप उर्फ सुरेश निवासी बनगांव, अजीत निवासी किरढ़ान रजत निवासी भोड़ियाखेड़ा, मोहित निवासी भोड़ियाखेड़ा, अंकित निवासी बिसला, अंकित निवासी शहीदवाली, विनय निवासी किरढ़ान के तौर पर हुई है।