फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The road from Gajuwala to Bilaspur Dhani is dilapidated, even walking has become difficult

Fatehabad News: गाजूवाला से बिलासपुर ढाणी का रोड जर्जर, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

Sat, 31 May 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 31 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
The road from Gajuwala to Bilaspur Dhani is dilapidated, even walking has become difficult
गांव गाजूवाला से बिलासपुर के रोड पर बने गड्डें। संवाद
समैन। गांव गाजूवाला में फिरनी पर बनी डेढ़ किलोमीटर लंबी रोड देखरेख के अभाव में जर्जर हो चुकी है। कई गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण करीब 10 साल पहले हुआ था। पिछले 5 साल से यह रोड इतनी क्षतिग्रस्त हो चुकी है कि इस पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

उकलाना रोड पर बने जलघर से लेकर ढाणी बिलासपुर की ओर जाने वाले सड़क से नांगली, नांगला व उकलाना सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं।ग्रामीणों अनूप कुमार, सतीश, दर्शन व सुरेश ने बताया कि यह सड़क कई जगहों से टूट चुकी है। इसमें काफी गड्ढे बन चुके है। बारिश के दिनों में इनमें पानी भर जाता है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि यह गांव का मुख्य रास्ता है। उन्होंने जिला प्रशासन व सरकार से रोड के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

गांव में जलघर से लेकर ढाणी बिलासपुर की तरफ जाने वाला रास्ता बिल्कुल खराब है। रास्ते में बड़े बड़े गड्ढे बने हैं। बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भरने से यहां से निकलना मुश्किल होता है। सरकार व प्रशासन से मांग है कि रास्ते को जल्द पक्का करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दर्शन सिंह, ग्रामीण।



---

गांव में जलघर से लेकर ढाणी बिलासपुर को जाने वाला रास्ता गांव को नांगली, नांगला व उकलाना शहर से जोड़ता है। यह गांव का मुख्य रास्ता है। देखरेख के अभाव में यह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। प्रशासन से अपील है इसका जल्द निर्माण करवाया जाए।

-प्रदीप कुमार, ग्रामीण।



-----

गांव की फिरनी पर बना रास्ता जलघर से लेकर ढाणी बिलासपुर तक बिल्कुल खराब हो चुका है। बारिश के दिनों में रास्ते में बने गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे हादसा होने का खतरा बना रहा है। सरकार व प्रशासन से अपील इस रास्ते को जल्द पक्का करवाया जाए।


-ओमप्रकाश, ग्रामीण।



---

गांव के जलघर से लेकर ढाणी बिलासपुर को जोड़ने वाला रास्ता लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा है। यह कई दिनों से खराब है। ग्राम पंचायत इस रास्ते को बनवाने के लिए प्रयासरत है। इसका प्रस्ताव तैयार करके लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भेजा जा चुका है। जल्द ही इसको बनाने का काम शुरू होगा।

-बिंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि, गाजूवाला।

-

टेंडर प्रक्रिया अगले दो से तीन दिनों में शुरू हो जाएगी। ग्राम पंचायत ने जो प्रस्ताव भेजा है उसको अनुमति मिल चुकी है।

-सुनील जेई, लोक निर्माण विभाग, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed