फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The road construction work is incomplete for six months, girl students are getting troubled

Fatehabad News: छह महीने से अधूरा पड़ा है सड़क का निर्माण कार्य, छात्राएं हो रहीं परेशान

Mon, 25 Nov 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 25 Nov 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
The road construction work is incomplete for six months, girl students are getting troubled
रतिया रोड पर निर्माण कार्य के लिए सड़क पर डाले गए पत्थर
रतिया। फतेहाबाद रोड से लेकर महिला महाविद्यालय तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य पिछले करीब 6 महीने से अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क का निर्माण अधर में होने के कारण जहां छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पर इस रोड के समीप रहने वाले ढाणियों के लोग भी काफी परेशान हैं। निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए छात्राओं व कई संगठनों ने कई बार आवाज उठाई है। मगर ठेकेदार ने रोड पर पत्थर डालकर छोड़ दिया गया है। अब लोगों ने एसडीएम को शिकायत पत्र देकर रोड का निर्माण जल्द करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रतिया के फतेहाबाद रोड से लेकर महिला महाविद्यालय को जाने वाले रोड के निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 70 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया था। ठेकेदार द्वारा जब रोड का निर्माण कार्य शुरू किया गया तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पहले यह रोड बजरी और तारकोल डालकर बनाया गया था, जो 20 साल से चल रहा था। मगर अब निजी इंटरलॉक कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए इस रोड का निर्माण कार्य इंटरलॉक से करवाया जा रहा है, जो गलत है क्योंकि इस रोड पर छह राइस मिल भी बने हुए हैं। इस कारण भारी वाहन वाहन भी गुजरते हैं। इंटरलॉक रोड कुछ दिनों में ही टूट जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद ठेकेदार द्वारा काम को बंद कर दिया गया था, जिसे अब 6 महीने हो गए हैं। ठेकेदार द्वारा काम शुरू नहीं किया गया। रोड के ऊपर पड़े हुए पत्थर के कारण इस मार्ग पर बने स्थित महिला कॉलेज में आने वाली हजारों छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ढाणियों के लोग भी परेशान हैं। रोड निर्माण कार्य के लिए विद्यार्थी संगठन कई बार आवाज उठा चुका है लेकिन ठेकेदार द्वारा रोड निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा। इसको लेकर अब लोगों ने एसडीएम को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

ठेकेदार को दिए जा चुके हैं कई नोटिस : एसडीओ
इस बारे में जब एसडीओ संदीप सचदेवा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि रोड निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार को कई बार नोटिस दिए गए लेकिन ठेकेदार द्वारा रोड का निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा। अब जल्द रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया तो ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


-------
मामले को लिया जाएगा संज्ञान में : एसडीएम
इस बारे में जब एसडीएम जगदीश चंद्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर अधिकारियों की मीटिंग बुलाई जाएगी और जल्द ही रोड निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed