फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The report of RTPCR sample sent after checking from Baropal lab matched with PGI

बड़ोपल लैब से जांच कर भेजे गए आरटीपीसीआर सैंपल की रिपोर्ट पीजीआई से हुई मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The report of RTPCR sample sent after checking from Baropal lab matched with PGI
बड़ोपल में बनाई गई लैब में जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच को लेकर जिले के लिए खुशखबरी है। गांव बड़ोपल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू की गई आरटीपीसीआर लैब को शुक्रवार को मंजूरी मिल गई है। स्वास्थ्य विभाग ने चंडीगढ़ पीजीआई से आए 10 सैंपलों को यहां लैब में जांच करके वापस भेजा था, जब दोनों लैब की रिजल्ट रिपोर्ट का मिलान किया गया तो वह मैच कर गई। चंडीगढ़ पीजीआई ने आरटीपीसीआर लैब को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

यहां से रिपोर्ट सिविल सर्जन कार्यालय ने आईसीएमआर को भेज दी है। आईसीएमआर बड़ोपल की आरटीपीसीआर लैब को आईडी जारी करेगा। आईडी मिलते ही यहां पर औपचारिक रूप से आरटीपीसीआर लैब शुरू हो जाएगी। अभी आरटीपीसीआर सैंपलों को जांच के लिए अग्रोहा, सिरसा व अन्य जिलों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

12 से 24 घंटे में मिलेगी सैंपल रिपोर्ट
बड़ोपल में आरटीपीसीआर लैब शुरू होने के बाद 12 से 24 घंटे में रिपोर्ट मिल जाएगी। पहले यहां से सैंपल अन्य जिलों में भेजे जाते हैं, रिपोर्ट आने में 24 से 48 घंटे का समय लग जाता है। लेकिन अब जल्द रिपोर्ट मिल जाएगी। इससे सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि स्वास्थ्य विभाग को पॉजिटिव केस जल्द ट्रैक कर सकेगा और उसे आईसोलेट कर सकेंगे। लैब के नोडल अधिकारी डॉ. कमलजीत का कहना है कि यहां पर रोजाना करीब एक हजार सैंपलों की जांच हो सकेगी। यहां पर 6 लैब तकनीशियन तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े 3 लाख अब तक लिए जा चुके सैंपल
कोरोना महामारी शुरू होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 3 लाख 52 हजार कोरोना के सैंपल लिए हैं। रोजाना विभाग करीब 500 से 700 सैंपल ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो की बात करें तो इन साढ़े 3 लाख सैंपलों में 17 हजार 838 लोग कोरोना संक्रमित भी मिले।

कोट
बड़ोपल लैब से जो पीजीआई चंडीगढ़ भेजे गए थे वह पास हो गए हैं, हमें मंजूरी मिल गई है। आईसीएमआर से आईडी आनी बाकी है। आईडी आते ही यहां पर ही आरटीपीसीआर के सैंपलों की जांच शुरू हो जाएगी।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed