फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The record of biggest win in Tohana is in the name of Devendra Babli.

Fatehabad News: टोहाना में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड देवेंद्र बबली के नाम

Fri, 27 Sep 2024 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 27 Sep 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
The record of biggest win in Tohana is in the name of Devendra Babli.
देवेंद्र सिंह बबली।
फतेहाबाद। जिले की सबसे हॉट सीट टोहाना विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के नाम है। अपने दूसरे विधानसभा चुनाव में ही साल 2019 में देवेंद्र बबली ने तत्कालीन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को 52,302 वोटों की करारी शिकस्त दी थी।
विज्ञापन

इस चुनाव में 1,77,622 मतदाताओं ने मतदान किया था। जजपा की टिकट पर चुनाव लड़ते हुए देवेंद्र बबली ने 56.72 फीसदी वोट लेकर प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। मगर इस बार देवेंद्र बबली खुद ही भाजपा की टिकट पर मैदान में हैं। हालांकि, टोहाना से सबसे ज्यादा बार जीतने का रिकॉर्ड मौजूदा कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह के पिता सरदार हरपाल सिंह के नाम हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि साल 2014 के चुनाव से देवेंद्र बबली के राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई थी। उस चुनाव में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर किस्मत आजमाई और 38,282 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। बाद में वह कांग्रेस में गए। फिर जजपा और अब भाजपा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बड़ी जीत और सबसे कम अंतर की जीत हरपाल सिंह के नाम
टोहाना विधानसभा सीट पर लंबे समय तक विधायक रहे सरदार हरपाल सिंह के नाम सबसे कम अंतर की जीत का रिकॉर्ड है। देवेंद्र बबली के बाद दूसरी बड़ी जीत भी सरदार हरपाल सिंह ने दर्ज की थी। साल 1985 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर सरदार हरपाल सिंह ने लोकदल के उम्मीदवार एसएल सरदाना को 25,449 वोटों से हराया था। साल 2019 के चुनाव से पहले तक यही सबसे बड़ी जीत थी। हालांकि, साल 1991 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सरदार हरपाल सिंह निर्दलीय उम्मीदवार विनोद कुमार से मात्र 2791 वोटों से जीत पाए थे। इस चुनाव में पड़े 73,707 वोटों में से सरदार हरपाल सिंह को 22,279 वोट जबकि निर्दलीय विनोद कुमार को 19,488 वोट मिले थे। सीपीआईएम के कामरेड हरपाल 11,960 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे थे।
इस बार बदले हुए हैं समीकरण
विशेष बात यह है कि इस बार टोहाना विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण बदले हुए हैं। धुर प्रतिद्वंदी देवेंद्र बबली और सुभाष बराला एक ही पार्टी भाजपा में हैं। वहीं, तीन चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे निशान सिंह अब जजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। इस बार टोहाना में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली और कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह के बीच ही सीधा मुकाबला बना हुआ है।

टोहाना विधानसभा क्षेत्र से अब तक हुए चुनाव में जीत का अंतर
साल - विजेता - पराजित - जीत का अंतर

साल 2019 - देवेंद्र सिंह बबली - सुभाष बराला - 52,302
साल 2014 - सुभाष बराला - निशान सिंह - 6906
साल 2009 - परमवीर सिंह - निशान सिंह - 3852
साल 2005 - परमवीर सिंह - निशान सिंह - 18783
साल 2000 - निशान सिंह - हरपाल सिंह - 5880
साल 1996 - विनोद कुमार - सरदार हरपाल सिंह - 10,382
साल 1991 - सरदार हरपाल सिंह - विनोद कुमार - 2791
साल 1987 - कामरेड हरपाल सिंह - परमवीर सिंह - 11,487
साल 1985 - सरदार हरपाल सिंह - एसएल सरदाना - 25,449
साल 1982 - सरदार हरपाल सिंह - बक्शीराम - 7392
साल 1977 - कर्म सिंह डांगरा - भीम सिंह - 10,319
साल 1972 - सरदार हरपाल सिंह - संपूर्ण सिंह - 18,151
साल 1968 - सरदार हरपाल सिंह - मेहर चंद - 6465
साल 1967 - जी राय - हरपाल सिंह - 3634
साल 2019 के चुनाव में जजपा ने 10 सीटों पर जीत पाई थी। इनमें देवेंद्र बबली की जीत की खूब चर्चा इसलिए हुई थी कि उन्होंने तत्कालीन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को हराया था। इस बार मुकाबला कड़ा है। देवेंद्र बबली के सामने दूसरी बार जीतने की चुनौती है।
- अर्जुन सिंह, राजनीतिक विशेषज्ञ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article