फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The portal did not work, the cylinder booking process got stuck

Fatehabad News: नहीं चला पोर्टल, सिलिंडर बुकिंग प्रक्रिया अटकी

Wed, 01 Apr 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 01 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The portal did not work, the cylinder booking process got stuck
फतेहाबाद में गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़ संवाद
फतेहाबाद। गैस कंपनियों के बुकिंग पोर्टल बुधवार को भी ठप रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। रिफिल बुकिंग कराने के लिए पहुंचे लोगों को एजेंसियों पर दोपहर तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान शहर की गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ती गई और अव्यवस्था का माहौल बन गया।
विज्ञापन


दोपहर बाद जैसे ही बुकिंग प्रक्रिया शुरू हुई पर्ची कटवाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालनी पड़ी। उपभोक्ताओं ने बताया कि मोबाइल से बुकिंग सेवा भी पूरी तरह ठप रही। कंपनी के जारी नंबर पर कॉल करने पर भी बुकिंग संभव नहीं हो सकी।
विज्ञापन


गांव दरियापुर के रामेश्वर और हिजरावां कलां के मोहब्बत सिंह ने बताया कि तकनीकी दिक्कतों के कारण उन्हें शहर आना पड़ा लेकिन एजेंसी पर भी राहत नहीं मिली। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी बुकिंग नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

अनुचित उपयोग पर 36 सिलिंडर जब्त

जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कुशल बूरा ने बताया कि गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए ब्लॉक स्तर पर विशेष टीमें सक्रिय हैं। ये टीमें लगातार होटलों, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और ढाबों पर छापे मार रही हैं ताकि घरेलू गैस का गलत इस्तेमाल रोका जा सके। हालिया कार्रवाई में 36 सिलिंडर अनुचित उपयोग में पाए जाने पर जब्त किए गए हैं। जिले में 23 गैस एजेंसियों के पास 18,454 सिलिंडर उपलब्ध हैं। 31 मार्च को कुल 4,802 रिफिल किए गए। अधिकारियों के अनुसार उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार गैस आपूर्ति नियमित रूप से जारी है। हेल्पलाइन पर अब तक 96 शिकायतें दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed