{"_id":"61d08ac3044fd1148543ff7c","slug":"the-order-of-the-government-on-the-very-first-day-tyn-tie-fissures-fatehabad-news-hsr6209735141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का आदेश पहले ही दिन टांय-टांय फिस्स...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार का आदेश पहले ही दिन टांय-टांय फिस्स...
विज्ञापन
फतेहाबाद के पपीहा पार्कक के पास टीकाकरण के लिए पहुंचे लोग।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना टीकाकरण को लेकर पहली जनवरी से सख्ती के आदेश पहले दिन ही टांय-टांय फिस्स हो गए। सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना टीकाकरण को लेकर सख्ती शून्य रही। आम दिनों की तरह ही सार्वजनिक स्थानों पर लोगों का आना-जाना लगा रहा। टीकाकरण करवा चुके या नहीं करवाने वालों से प्रमाण पत्र को लेकर कोई पूछताछ नहीं की गई और न ही प्रमाण पत्र जांचे गए। बस स्टैंड, बैंक, मॉल, पेट्रोल पंपों पर शनिवार को कोई सख्ती नहीं दिखी, टीकाकरण रिपोर्ट जांचना तो दूर मास्क को लेकर भी सख्ती नहीं रही।
संवाददाता ने शनिवार को सरकार की सख्ती के पहले दिन को लेकर पड़ताल की तो धरातल पर सख्ती शून्य दिखी। हालांकि, उपायुक्त प्रदीप कुमार ने एक दिन पहले ही टीमें बनाने को कहा। उनके अधीनस्थ अधिकारियों ने टीमें तो बना दी, लेकिन उनका चेकिंग क्षेत्र तय नहीं किया गया। बाद में डीसी ने टीमों के लिए निश्चित एरिया निर्धारित करने के निर्देश देकर टीमों की सूची संशोधित करने को कहा। इस कारण समय पर टीमें फील्ड में नहीं उतर सकीं। अब डीसी ने दावा किया है कि 10 टीमें बनाकर उनके निरीक्षण के स्थान तय कर दिए हैं। सोमवार से टीमें जांच में सख्ती दिखाएंगी। संबंधित क्षेत्र का नोडल अधिकारी भी बनाया जाएगा।
बस स्टैंड : यहां कोई पूछने वाला नहीं
शहर के बस स्टैंड पर सबसे पहले पड़ताल की गई, यहां टीकाकरण प्रमाण पत्र जांचने को लेकर कोई टीम नहीं मिली। इसके अलावा रोडवेज प्रशासन का भी कोई कर्मचारी मौके पर जांच करता हुआ नहीं मिला। बसों में आम दिनों की तरह सभी लोग सफर करते हुए मिले। यहां तक कि परिसर और बसों के अंदर लोग बिना मास्क थे।
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर भी नहीं मांग रहे रिपोर्ट
पेट्रोल पंपों पर भी कोरोना टीकाकरण को लेकर रिपोर्ट नहीं पूछी जा रही है। यहां पर भी आम दिनों की तरह ही हालात दिखे। कोरोना टीकाकरण प्रमाण पत्र को लेकर पूछताछ नहीं की गई।
अस्पताल में भी नहीं सख्ती
कोरोना टीकाकरण की डोज लगी हैं या नहीं इसको लेकर सरकारी अस्पतालों में भी कोई पूछने वाला नहीं है। शनिवार को सख्ती के पहले दिन यहां भी हालात पहले की तरह ही दिखे। टीकाकरण रिपोर्ट को लेकर कोई पूछताछ नहीं की गई।
मॉल, एंट्री के समय नहीं मांग रहे रिपोर्ट
सरकार के आदेशों के मुताबिक मॉल में जाने के लिए भी कोरोना टीकाकरण की रिपोर्ट होनी चाहिए। दोनों डोज लगी होनी चाहिए। मॉडल टाउन स्थित मॉल की जांच की गई तो मिला कि कोरोना टीकाकरण को लेकर रिपोर्ट नहीं मांगी जा रही है।
बैंक, यहां भी कोई सख्ती नहीं
सरकार के आदेशों के मुताबिक बैंकों में भी कोरोना टीकाकरण की रिपोर्ट होना अनिवार्य किया गया है। लेकिन पहले दिन यहां भी सख्ती नहीं दिखी। पंजाब नेशनल बैंक में जाकर पड़ताल की गई तो यहां भी टीकाकरण रिपोर्ट को लेकर कोई सख्ती नहीं दिखी।
शनिवार को जिले में हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 3
फ्रंटलाइन वर्कर्स 0
60 साल से ऊपर 705
45 से 59 साल 1591
18 से 44 साल 6103
जिले में अब तक हो चुका टीकाकरण
पहली डोज : 6 लाख 4 हजार
दूसरी डोज : 3 लाख 85 हजार
कोट
सार्वजनिक स्थानों पर जाने के लिए कोरोना टीकाकरण की रिपोर्ट दिखानी होगी। दोनों डोज लगी होनी जरूरी है। रेंडम जांच के लिए 10 टीमें बनाई गई है, टीमों को एरिया दे दिया है। हर टीम अपने-अपने एरिया के लिए जिम्मेदार होगी। सोमवार को सख्ती नजर आएगी।
- प्रदीप कुमार, उपायुक्त, फतेहाबाद

फतेहाबाद का पेट्रोल पंप, जहां पर टीकाकरण रिपोर्ट नहीं मांगी जा रही थी।- फोटो : Fatehabad

फतेहाबाद के बस स्टैंड पर बैठे यात्री, जहां पर टीकाकरण रिपोर्ट को लेकर चेकिंग नहीं मिली।- फोटो : Fatehabad