फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The operator started the pump and went home. Dirty water accumulated at Jawahar Chowk.

Fatehabad News: पंप चालू कर ऑपरेटर चला गया घर जवाहर चौक पर गंदा पानी हुआ जमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The operator started the pump and went home. Dirty water accumulated at Jawahar Chowk.
फतेहाबाद के जवाहर चौक में सीवरेज का जमा पानी
फतेहाबाद। चिल्ली झील में बने डिस्पोजल टैंक के पानी को निकालने के लिए पंप चलाकर ऑपरेटर ने सीवरेज के पाइप की वॉल खुली छोड़ दी। इससे सुबह नौ बजे तक शहर के जवाहर चौक, डीएसपी रोड और थाना रोड पर गंदा पानी जमा होने दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हुई। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना विभाग को देनी चाही तो पता चला कि पंप ऑपरेटर पंप का शुरू करके अपने घर चला गया।
विज्ञापन


इस कारण करीब एक घंटे पर जवाहर चौक पर सीवरेज का ओवरफ्लो पानी बहता रहा। वहीं दोपहर के बाद पानी तो सूख गया, लेकिन इसकी बदबू अब भी दुकानदारों और राहगीरों के लिए परेशानी बनी हुई है। दरअसल, चिल्ली झील के पानी को निकालने के लिए चिल्ली झील से लेकर शहर के जवाहर चौक होते हुए खैराती खेड़ा रोड पर बने एसटीपी तक पाइप लाइन डाली गई है।
विज्ञापन


जवाहर चौक के दुकानदार सुशील मदान, अमनदीप, गगनदीप, विकास उतरेजा और सुरेश कुमार आदि ने बताया कि वह सुबह के समय करीब 9 बजे अपने घर से दुकान पर पहुंचे तो दुकानों के बाहर एक- एक फीट तक सीवरेज का गंदा पानी जमा था। इसके बाद उन्होंने चिल्ली झील में डिस्पोजल टैंक पर मोटर बंद करवाने पहुुुंचे तो वहा पर पंप ऑपरेटर मौजूद नहीं था। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग में जाकर पंप की मोटर काे बंद करवाया। दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते शहर के दुकानदारों को हर दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के दिनों में जहां कई-कई दिनों तक बारिश का पानी जमा रहता है वहीं अब यह सीवरेज का पानी भी कई दिनों तक बदबू का कारण बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

सुबह के समय वॉल खुला रह गया था। इसकी सूचना मिलने के बाद तुरंत पंप को बंद करवा दिया गया। वॉल लीक होने की सूचना देरी से मिली। इसके कारण थोड़ा पानी जमा हुआ है।

- सतपाल रोज, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article