फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The number of eligible people taking ration doubled in two years

Fatehabad News: दो साल में दोगुनी हो गई राशन लेने वाले पात्रों की संख्या

Tue, 26 Nov 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 26 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
The number of eligible people taking ration doubled in two years
फतेहाबाद में सरकारी राशन की दुकान से राशन लेता लाभार्थी। 
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा बीपीएल राशन कार्ड के लिए परिवार पहचान-पत्र (पीपीपी) से वार्षिक बिजली बिल 12 हजार रुपये तक की लिमिट हटाने के बाद व लोगों द्वारा अपनी पीपीपी आईडी को अलग कराने से जिले में बीते दो साल में ही राशन कार्ड पात्रों की संख्या दोगुना हो गई है। जिले में दिसंबर 2022 में राशन कार्ड की कुल संख्या 1,01,670 थी, जो दो सालों में बढ़कर अब 2,11,000 से अधिक हो गई है।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के तहत फतेहाबाद उपमंडल क्षेत्र में दिसंबर 2022 में बीपीएल व अंत्योदय अन्न योजना के करीब 29 हजार से अधिक पात्र थे। इसके बाद सरकार ने लाभार्थियों की परिवार-पहचान-पत्र (पीपीपी) में आय व परिवार का वार्षिक बिजली 12 हजार रुपये से अधिक की लिमिट के तहत जांच कराई तो 5 हजार से अधिक लाभार्थियों के राशन कार्ड भी कट गए थे। इसको लेकर लाभार्थियों ने आपत्ति भी जताई थी। इस पर सरकार द्वारा दोबारा सर्वे कराया गया, इसके बाद दिसंबर 2023 तक सर्वे व पीपीपी में वेरीफिकेशन चलता रहा तो फतेहाबाद उपमंडल में लाभार्थियों की संख्या 51 हजार 700 से अधिक हो गई थी। इसके बाद से यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। साल 2024 के नवंबर माह में 63 हजार 400 से अधिक पात्र परिवार हो गए हैं।
विज्ञापन


वितरण करने वालों की हुई कम
- जिले में नवंबर माह में दो लाख 11 हजार से अधिक पात्रों के सात लाख 86 हजार से अधिक सदस्य राशन ले रहे हैं। जबकि दिसंबर 2022 में एक लाख एक हजार पात्रों के चार लाख 53 हजार से अधिक सदस्य राशन ले रहे थे। साल 2022 में राशन डिपो की संख्या 369 थी, अब साल 2024 में 366 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में रही दो सालों की स्थिति
ब्लॉक दिसंबर 2022 दिसंबर 2023 नवंबर 2024
फतेहाबाद 29497 51792 63429
रतिया 25349 31860 40299
टोहाना 18419 33018 40685
जाखल 7275 9329 12832
भट्टू 9015 22095 25192
भूना 12115 24347 28802
--------
राशन वितरण में आ रही दिक्कत
- जिले में लगातार बढ़ रही पात्रों की संख्या के कारण राशन डिपो संचालकों को राशन वितरण करने में काफी परेशानी आ रही है। संचालकों का कहना है कि लगातार संख्या बढ़ने से राशन लेने वाले ज्यादा आ जाते हैं। क्योंकि कोई पात्र पूरे जिले में कहीं से भी राशन ले सकता है। पात्र व्यक्ति एक जगह से राशन लेने के बजाय हर बार अलग-अलग जगह से राशन लेते हैं जिस कारण दिक्कत आ जाती है। कई बार कोई सामान कम रह जाता है तो कोई सामान बच जाता है।


जिले में लगातार राशन लेने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। विभाग सभी को राशन देने का प्रयास करता है। अगर फिर भी कहीं दिक्कत आ रही है तो चेक किया जाएगा।
- विनीत जैन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed