फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The miscreants ran away after robbing 5000 rupees from the farmer at gunpoint

Fatehabad News: पिस्तौल दिखाकर किसान से 5000 रुपये लूटकर भागे बदमाश

Fri, 28 Mar 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 28 Mar 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
The miscreants ran away after robbing 5000 rupees from the farmer at gunpoint
पीड़ित किसान हंसराज वारदात के बाद फटे हुए कपड़े दिखाते हुए।
भूना। खैरी रोड पर शुक्रवार दोपहर एक किसान से दिन-दिहाड़े 5000 रुपये की लूट हो गई। पुलिस को दी शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 7 के किसान हंसराज कंबोज खेतों में फसल देखने जा रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और सिवानी का रास्ता पूछने के बहाने बात शुरू की। जैसे ही किसान ने रास्ता बताया और आगे बढ़े, दोनों ने उन्हें दबोच लिया। बदमाशों ने जेब से पैसे निकालने की धमकी दी। किसान ने विरोध किया तो एक बदमाश ने पिस्तौल उनकी छाती पर तान दी। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बावजूद हंसराज ने बदमाशों से संघर्ष किया। इस दौरान उनके कपड़े फट गए। बदमाशों ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया। जेब से 5 हजार रुपये निकालकर भाग गए। घटना के बाद किसान ने परिवार को सूचना दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को शिकायत दी गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed