फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The miscreants rained bricks in the house, set fire to the cot, broke the glass of the car

बदमाशों ने घर में बरसाई ईंट, चारपाई में लगाई आग, गाड़ी के शीशे तोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The miscreants rained bricks in the house, set fire to the cot, broke the glass of the car
फतेहाबाद के मातूराम कॉलोनी में युवक के सिर में मारी गई चोट। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के मातूराम कॉलोनी में रविवार देर रात को एक घर में घुसकर युवकों ने ईंटें बरसाई और चारपाई को आग लगा दी। चारपाई पर बच्चा सोया हुआ था। परिवार के लोगों ने बच्चे को उठाया और जान बचाने के लिए कमरे में घुस गए, लेकिन युवकों ने कमरे के दरवाजे को भी आग लगा दी। यहां तक कि गैस सिलिंडर को भी खुला छोड़ दिया ताकि पूरे मकान में आग फैल जाए। मामले में पुलिस ने मकान मालकिन 80 वर्षीय अमरकौर की बेटी सतनामी देवी की शिकायत पर 14 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मातूराम कॉलोनी निवासी सतनामी देवी ने बताया कि रविवार रात को करीब 11 बजे अपने बच्चों के साथ मौजूद थे। इस दौरान जश्र नाम के युवक ने दरवाजा खटखटाया। जश्न के साथ काठमंडी निवासी साहिल, मोहित उर्फ दुल्ली, मातूराम कॉलोनी निवासी लंगू, मंगतू, गुरूनानकपुरा मोहल्ला निवासी जश्र उर्फ फौजी, ठोली, मातूराम कॉलोनी निवासी छोटी, मोहित, सचिन, हैप्पी, फतेहाबाद निवासी दीपू उर्फ दांतला, अमनू, विजय, प्रिंस उर्फ बच्ची मकान की छत से अंदर आ गए और ईंटें बरसानी शुरू कर दी। आरोपियों ने गैस सिलिंडर खुला छोड़कर चारपाई को आग लगा दी और जीजा गुरदीप सिंह के सिर में चोट मारी और गाड़ी के शीशे तोड़कर फरार हो गए। परिवार के लोगों ने डायल 112 को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने परिवार को बाहर निकाला और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना को लेकर डीएसपी सुभाष चंद्र, शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश, सीन ऑफ क्राइम टीम इंचार्ज डॉ. जोगिंद्र मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर में आगजनी और तोड़फोड़ के बाद तनाव को देखते हुए प्रशासन ने पीसीआर तैनात कर दी। इसके अलावा पुलिस फोर्स घर के बाहर लगाई गई है। मामले में आरोपी साहिल उर्फ गांजा, मोहित उर्फ डुली, लंगू, मंगतू, थोली, जश्र उर्फ फौजी, छोटी, मोहित, सचिन, हैप्पी, दीपू उर्फ दांतला, अमनू, विजय, प्रिंस उर्फ बच्ची के खिलाफ धारा 147, 149, 323, 427, 436 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। सतनाम देवी का कहना है कि आरोपियों ने करीब तीन माह पहले भी उसके घर में घुसकर आग लगाई थी और उसमें पूरा सामान जल गया था।
विज्ञापन

परिवार ने दिया धरना, पंजाब सरकार से लगाई गुहार
घटना के बाद घबराए परिवार ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए और पंजाब सरकार से कार्रवाई की गुहार लगाई। परिवार घर के बाहर लगी में सड़क बंद कर धरना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मदद की अपील की। परिवार ने कहा कि यहां का प्रशासन मदद नहीं कर रहा है इसलिए वह उनकी मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मातूराम कॉलोनी निवासी सतनामी ने शिकायत दी है कि रात को करीब 14 लोगों ने उसकी मां के घर में घुसकर आग लगा दी और ईंटें बरसाई, मारपीट भी की गई है। मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

-सुभाष चंद्र, डीएसपी

फतेहाबाद के मातूराम कॉलोनी में घर में लगाई गई आग।

फतेहाबाद के मातूराम कॉलोनी में घर में लगाई गई आग।- फोटो : Fatehabad

फतेहाबाद की मातूराम कॉलोनी में घर में जलाया गया सामान।

फतेहाबाद की मातूराम कॉलोनी में घर में जलाया गया सामान।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed