फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The miscreants beat worker

बदमाशों ने कारिंदे को पीटा

Sun, 24 May 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
The miscreants beat worker
भूना में शराब ठेके के बाहर वह बोलेरो गाड़ी जिसके शीशे बदमाशों ने तोड़ डाले । - फोटो : Fatehabad
पुराना बस स्टैंड भूना के सामने हिसार रोड पर अज्ञात पांच बदमाशों द्वारा शराब ठेके के कारिंदे पर लोहे की रॉड एवं लाठी-डंडों से हमला कर दिया तथा बोलेरो कैंपर गाड़ी के शीशे तोड़ डालने का मामला सामने आया है। आसपास के लोगों ने ठेके पर काम करने वाले घायल कारिंदे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह नैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ठेकेदार पवन कुमार व जीतू बेनीवाल ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

शराब ठेकेदारों ने बताया कि अतुल पुत्र प्रताप सिंह गांव इंदाछोई एरिया में शराब की सप्लाई करके वापस रविवार की सांय करीब सवा सात बजे बोलेरो कैंपर गाड़ी लेकर शराब ठेके पर पहुंचा था परंतु इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी में पांच नकाबपोश बदमाशों ने कारिंदे अतुल पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बदमाशों ने अतुल को बेरहमी से घायल करने के बाद बोलेरो गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। उपरोक्त बदमाशों ने सरेआम कारिंदे पर हमला किया मगर किसी भी व्यक्ति ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। ठेकेदार जीतू ने बताया कि हमलावरों ने अतुल के हाथ व पांव बुरी तरह से तोड़ दिए गए हैं। लेकिन किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो उससे पहले हमलावर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। किंतु हमलावर पहले ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। घायल व्यक्ति के बयान पर पुलिस नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। -देवेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed