फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The minor involved in the contractor Pankaj murder case was sent to the child improvement home

ठेकेदार पंकज हत्याकांड में शामिल नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The minor involved in the contractor Pankaj murder case was sent to the child improvement home
भूना। ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड मामले में शामिल भूना के हिसार रोड निवासी नाबालिग आरोपी को पुलिस ने वीरवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से अदालत के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया गया। ठेकेदार की हत्या से पहले इसी नाबालिग ने मास्टर माइंड जगजीत उर्फ जज का मोटरसाइकिल लेकर पहले रेकी की थी। इसके साथ सुखा बुवान व प्रवीण उर्फ पिन्नी भी शामिल थे।
विज्ञापन

उपरोक्त तीनों ने ही ठेकेदार की हत्या करने से पहले पल-पल की जानकारी हमलावरों को दी। पुलिस ने वीरवार को नाबालिग के परिजनों पर दबाव बनाकर उसे पुलिस तफ्तीश में शामिल करवाकर न्यायालय में पेश करवाया। मगर उसकी आयु साढ़े 16 वर्ष होने के कारण अदालत ने उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया है। हत्या में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि मास्टर माइंड जगजीत उर्फ जज, विक्रम नैन व अमन मलिक तथा अन्य हमलावरों की तलाश के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पिछले तीन सालों से आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा है नाबालिग
भूना निवासी यह नाबालिग पिछले तीन सालों से आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। इसके खिलाफ हत्या प्रयास, हवाई फायरिंग, अवैध शस्त्र रखने, मारपीट तथा एनडीपीएस एक्ट के केस भूना में दर्ज हैं। इनमें से दो मामलों में वांछित था। परिजनों के अनुसार पिछले कई महीनों से यह नाबालिग आरोपी जगजीत उर्फ जज के संपर्क में था। इस कारण परिजनों ने कोर्ट में भी उसकी कभी पैरवी नहीं की। ठेकेदार पंकज खुराना की हत्या से पहले नाबालिग ने जज के मोटरसाइकिल को लेकर ठेकेदार के दफ्तर का पूरी तरह से जायजा लिया था। जिसका खुलासा न्यू श्याम विहार कॉलोनी व शहर में अन्य सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस ने किया था। नाबालिग के साथ सुखा बुवान व प्रवीण उर्फ पिन्नी की भी बराबर की भागीदारी थी। तीनों ने ठेकेदार पंकज खुराना की हत्या में शामिल अमन मलिक शामलो कलां, विक्रम नैन बैजलपुर, हनुमान उर्फ डॉक्टर नाढोड़ी, करमजीत उर्फ गोलू, संजय उर्फ संजू को जानकारी मुहैया करवाई थी। इनकी सूचना के बाद हमलावर ठेकेदार की क्रेटा कार के पीछे लगे थे और गांव खासा पठाना के पास 15 से ज्यादा गोलियां पंकज खुराना को मारकर शरीर छलनी कर दिया था। पुलिस की तीन टीमें अन्य हमलावरों की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ठेकेदार पंकज हत्याकांड मामले में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। वीरवार को नाबालिग को पुलिस तफ्तीश में शामिल करके न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया गया है। मास्टर माइंड जगजीत उर्फ जज, विक्रम नैन व अमन मलिक तथा अन्य हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
कपिल सिहाग, प्रभारी, भूना थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed