फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The Minister dispelled the Chairperson's misconceptions about the waste disposal plants in five cities

Fatehabad News: पांच शहरों का कचरा निस्तारण प्लांट पर मंत्री ने चेयरपर्सन की भ्रांतियां मिटाईं

Fri, 17 Apr 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 17 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The Minister dispelled the Chairperson's misconceptions about the waste disposal plants in five cities
भूना।नगर निकाय विभाग की गुरुग्राम रेस्ट हाउस में हुई अहम बैठक में शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल
भूना। नगर निकाय विभाग की गुरुग्राम विश्रामगृह में हुई बैठक में जिले के पांच शहरों के कचरे के निस्तारण के लिए भूना में प्लांट स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है। बैठक की अध्यक्षता शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने की। इसमें अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन




नगरपालिका भूना की 10 एकड़ जमीन पर यह कचरा निस्तारण प्लांट लगाया जाएगा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह प्लांट शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थापित किया जाएगा और इसे पूरी तरह कवर किया जाएगा ताकि आसपास के क्षेत्रों में गंदगी और बदबू का असर न पड़े। हालांकि इस फैसले को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध भी सामने आया है।
विज्ञापन


नगर पालिका भूना की हाउस मीटिंग में चेयरपर्सन और पार्षदों द्वारा पहले ही दो बार प्रस्ताव पारित कर कचरा प्लांट के लिए जमीन देने से इन्कार किया जा चुका है। चेयरपर्सन अर्पणा पसरीजा का कहना है कि कचरा प्लांट चाहे बंद ही क्यों न हो, इससे आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण और बदबू फैलने की आशंका बनी रहेगी। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रत्येक शहर में अलग-अलग कचरा निस्तारण प्लांट स्थापित किए जाएं ताकि एक ही स्थान पर अधिक दबाव न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

परियोजना के लिए तैयारियां तेज की गईं

इस पर मंत्री विपुल गोयल ने स्पष्ट किया कि अन्य शहरों में पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है। राज्य सरकार की नीति के तहत प्रत्येक जिले में एक प्रमुख कचरा निस्तारण प्लांट स्थापित किया जा रहा है और जहां भूमि उपलब्ध होती है, वहीं इस प्रकार की परियोजनाएं विकसित की जाती हैं। प्रशासनिक स्तर पर अब इस परियोजना के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि तय स्थान पर जल्द से जल्द आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर प्लांट की स्थापना सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed