फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The message of Adopt Swadeshi locally made products, build a self reliant India was given

Fatehabad News: स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत बनाओ का संदेश दिया

Wed, 17 Dec 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 17 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The message of Adopt Swadeshi locally made products, build a self reliant India was given
फतेहाबाद में आत्मनिर्भर भारत रथ यात्रा के दौरान मौजूद भाजपा नेता। स्रोत : पार्टी
फतेहाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित आत्मनिर्भर भारत रथ यात्रा मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र में पहुँची। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

रथ यात्रा का नेतृत्व प्रदेश संयोजक पर्व शर्मा एवं प्रदेश सह-संयोजक संदीप सजुमा ने किया। यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों और आमजन से संवाद कर स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत बनाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रदेश सह-संयोजक संदीप सजुमा ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर ही देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है। पूर्व विधायक एवं विधानसभा संयोजक दुड़ाराम ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत रथ यात्रा राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत कर रही है। स्वदेशी को बढ़ावा देने से देश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा, नौ जिलों के आत्मनिर्भर भारत प्रभारी राजपाल बेनीवाल और चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढा, भाजपा प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है।

इस अवसर पर कंवल चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, आत्मनिर्भर भारत प्रदेश टोली के सदस्य डॉ शैलेंद्र बिश्नोई, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, विकास ललोदा, नगरपालिका की वाइस चेयरमैन सविता टुटेजा, मार्केट कमेटी चेयरमैन जगदीश जाखड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सुमन बजाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed