{"_id":"67e6e158a481e3fa22065268","slug":"the-locks-of-the-sealed-house-were-broken-the-couple-was-accused-of-threatening-the-security-guard-a-case-was-filed-against-them-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-131451-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सील मकान के ताले तोड़े, सिक्योरिटी गार्ड को धमकाने का आरोप, दंपती के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सील मकान के ताले तोड़े, सिक्योरिटी गार्ड को धमकाने का आरोप, दंपती के खिलाफ मामला दर्ज
Fri, 28 Mar 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में हाउसिंग फाइनेंस कंपनी द्वारा सील किए गए घर के ताले तोड़ने और सिक्योरिटी गार्ड को धमकाने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पति-पत्नी पर मामला दर्ज किया है। ये मामला वीरवार को कंपनी अधिकारी की शिकायत पर दर्ज हुआ है।
दंपती ने होम लोन लेने के बाद किश्तें नहीं भरी, तो 20 मार्च को कंपनी ने प्रशासन की मदद से घर को सील करवा दिया था। शहर पुलिस को दी शिकायत में कंपनी अधिकारी कैलाश चौधरी ने बताया कि आवास फाइनेंस लिमिटेड एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है, जिसका जयपुर में कार्यालय और हिसार में शाखा है।
शहर के स्वामी नगर निवासी निशा और उसके पति नीरज कुमार को फतेहाबाद की भीवां बस्ती स्थित 271.02 वर्ग फीट जगह की एवज में 2,008,158 रुपये लोन दिया गया था। दोनों ने लोन के करार की शर्तों के अनुसार मासिक किश्तों का भुगतान नहीं किया। जिस पर उनके ऋण खातों को कंपनी ने एनपीए कर दिया। बकाया ऋण वसूली के लिए कंपनी ने 7 मई 2022 को एक डिमांड नोटिस भेजा।
विज्ञापन
नोटिस मिलने के बावजूद लोन नहीं चुकाया। फिर कंपनी ने प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए 18 जनवरी 2023 को जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष उक्त बंधक रखी गई संपत्ति का कब्जा आवास फाइनेंस लिमिटेड को सौंपने का आदेश पारित करवाया। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर हुए इसी माह 20 मार्च को ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में उक्त संपत्ति पर कब्जा पाया गया। कंपनी ने घर पर सिक्योरिटी गार्ड रखा हुआ है।
इसके बाद आरोपियों ने मकान पर लगाए ताले तोड़ दिए और गार्ड को भी धमकाया। आरोप है कि वीडियो बनाते समय मोबाइल फोन गिरा दिया गया। आरोप है कि दंपती ने संपत्ति पर लगाए गए ताले को तोड़कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।