फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The light of development is lost in the darkness of controversy

Fatehabad News: विवाद के अंधियारे में विकास की रोशनी गुम

Wed, 06 Aug 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 06 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The light of development is lost in the darkness of controversy
गांव भोड़िया खेड़ा की ओर जाने वाली सड़क जहां पर स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है। संवाद
फतेहाबाद। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से सिंचाई विभाग तक सड़क को चौड़ा कर डिवाइडर बना दिया गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से डिवाइडर का निर्माण सुविधा के लिए बनाया गया ताकि गांव की सीमा से गुजरने वाले वाहन आराम से चल सके।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से डिवाइडर का निर्माण तो कर दिया गया है लेकिन विभाग वहां पर लाइटें नहीं लगा पा रहा। इससे रात के समय यह क्षेत्र दुर्घटनाओं का गढ़ बनता जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से महिला कॉलेज तक ही स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं जबकि डिवाइडर सिंचाई विभाग तक बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सिंचाई विभाग तक लाइटें लगाने के लिए पंचायत पर शर्त रखी गई है। पंचायत उस शर्त को मानने के लिए तैयार नहीं है। इस कारण लाइटें नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

यह सड़क जिले को राजस्थान के भादरा से जोड़ती है। यहां से हर दिन हजारों लोग गुजरते हैं। शाम होते ही यहां घना अंधेरा छा जाता है, जिससे पैदल चलने वाले और वाहन चालकों, दोनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बिल व मरम्मत का खर्च पंचायत करें वहन
- ग्राम पंचायत भोडियाखेड़ा के अनुसार लोक निर्माण विभाग सिंचाई विभाग तक लाइट लगाने के लिए तैयार है, लेकिन उसकी मरम्मत का खर्च व उसका बिल ग्राम पंचायत भोडियाखेड़ा को वहन करना होगा। पंचायत सदस्यों का कहना है कि पंचायत के पास आय का कोई साधन नहीं है। जिससे वह लाइटें लगवाकर लाखों रुपये का बिजली बिल भर सकें।
----

कॉलेज तक लगने वाली लाइटों का खर्च नगर परिषद के जिम्मे
- लोक निर्माण विभाग की ओर से भोड़िया खेड़ा कॉलेज तक जो लाइटें लगाई जा रही है, उसका भविष्य का खर्च नगर परिषद के जिम्मे लगाया गया है। नगर परिषद की सीमा वहां तक होने के कारण लोक निर्माण विभाग वहां तक लाइटें लगाकर दे रहा है।

----
ग्राम पंचायत के पास हर माह लाखों रुपये बिजली का बिल भरने का साधन नहीं है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि वे लाइटें खुद लगाकर उसके बिल का भुगतान करें।
- अनिल गढ़वाल, सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत, भोड़ियाखेड़ा।
---
लोक निर्माण विभाग सिंचाई विभाग तक बने डिवाइडर पर लाइटें लगवाने के लिए तैयार है, लेकिन बिजली का बिल और उसकी मरम्मत का खर्च पंचायत को करना होगा।
- रवि कांत, जेई, लोक निर्माण विभाग विद्युत शाखा फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed