{"_id":"5e83290f8ebc3e6fd63f49f8","slug":"the-health-of-a-young-man-from-hyderabad-deteriorated-fatehabad-news-rtk548972361","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद से आए युवक की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद से आए युवक की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन
संदिग्ध मरीज को लाने के बाद एंबुलेंस को सैनिटाइज करते कर्मचारी।
- फोटो : Fatehabad
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस संदिग्ध एक मरीज को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया है। भट्टू क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की मंगलवार सुबह तबीयत खराब होने पर एंबुलेंस से जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच की और सैंपल के लिए प्रोफार्मा भरकर रोहतक पीजीआई भेजा लेकिन रोहतक पीजीआई ने अभी सैंपल भेजने से इन्कार कर दिया। रोहतक पीजीआई के चिकित्सकों का कहना है कि मरीज को अभी फिलहाल निगरानी में रखा जाए। मरीज को नागरिक अस्पताल लाने के बाद एंबुलेंस को सैनिटाइज किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैदराबाद से आए एक युवक को होम क्वारंटीन किया हुआ था। मंगलवार सुबह उसे बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच की और आइसोलेशन वार्ड में रखा है। फिजिशियन डॉ.मनीष टुटेजा का कहना है कि फिलहाल मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और निगरानी रखी जा रही है। सैंपल अभी नहीं लिया गया है।
तीन मरीजों को किया होम क्वारंटीन : अरोडवंश धर्मशाला में बनाए क्वारंटीन सेंटर से तीन मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है और इन्हें अब होम क्वारंटीन किया गया है। अभी फिलहाल एक मरीज को अरोडवंश धर्मशाला से नागरिक अस्पताल में रखा गया है। यहां पर सात मरीज क्वारंटीन थे, तीन को विभाग ने सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया था।