फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The first rain of monsoon gave relief, overflow manhole became a disaster

मानसून की पहली बारिश ने दी राहत, ओवरफ्लो मैनहोल बने आफत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The first rain of monsoon gave relief, overflow manhole became a disaster
फतेहाबाद के जवाहर चौक में फैला सीवरेज व बारिशयुक्त पानी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। प्रदेश में मानसून के प्रवेश के बाद आखिरकार फतेहाबाद शहर में रविवार सुबह मानसून की पहली बारिश हुई। मानसून की पहली बारिश ने लोगों को राहत तो दी मगर शहर में मैनहोल ओवरफ्लो होने से आफत बढ़ गई। वहीं शहर से पानी निकासी की समस्या का मुख्य जड़ बने जवाहर चौक में भी जलभराव हो गया। राहत की बात यह रही कि यह पानी जल्द ही निकल गया, लेकिन मैनहोल ओवरफ्लो होने व गंदे पानी की बदबू से लोग परेेेशान रहे। पूरे जिले में रविवार को 8.5 एमएम बारिश हुई, वहीं फतेहाबाद हलके में सबसे अधिक 24 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

हरियाणा में मानसून के प्रवेश के बाद ही फतेहाबाद शहर को बारिश का इंतजार था। रविवार अलसुबह ही फतेेहाबाद में अच्छी बारिश हुई, तो इसके साथ ही शहर में जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी विभाग के सीवरेज व्यवस्था की पोल खुलकर गई। शहर के भट्टू रोड पर स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय के पास, जीटी रोड पर पुराने डीएसपी भवन के पास, जवाहर चौक, डीएसपी रोड, सन्यास आश्रम रोड, धर्मशाला रोड सहित शहर के अनेक स्थानों पर मैनहोल ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। जिससे आने जाने वाले और दुकानदार परेशान होकर रह गए। पुराना बस स्टैंड से लेकर नए बस स्टैंड तक तो सीवर का पानी सड़कों पर बहने लगा। सबसे अधिक परेशानी जवाहर चौक क्षेत्र में हुई, यहां पर मैनहोल ओवरफ्लो होने से सारा दिन सीवर का पानी सड़कों पर बहता रहा।
विज्ञापन

जवाहर चौक में जमा हुआ पानी जल्दी निकला
बारिश के कारण जलभराव का मुख्य बिंदु व शहर की सबसे बड़ी समस्या बने जवाहर चौक में बारिश के बाद जलभराव तो हुआ, लेकिन यह जल्दी निकल गया। चिल्ली झील से रंगोई नाले तक बारिश के पानी को भेजने के लिए जो ड्रेनेज बिछाई गई है, उससे पानी जल्दी निकला। वहीं तुलसी चौक पर भी इस बार जलभराव की समस्या अधिक नहीं देखी गई, जिसको लेकर जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बारिश का आंकड़ा
खंड बारिश
फतेहाबाद 24एमएम
रतिया 04एमएम
भट्टूकलां 02एमएम
भूना 04एमएम
टोहाना, कुलां व जाखल में बूंदाबांदी।
कोट
फतेहाबाद शहर में मानसून की पहली बरसात हुई है। तुलसी चौक व जवाहर चौक में इस बार जलभराव की गंभीर स्थिति नहीं रही। सारा पानी जल्द ही निकल गया। रही बात सीवरेज ब्लॉकिंग की तो, जहां-जहां मेनहोल ब्लॉक हुए हैं, वहां पर जांच करवाई जाएगी और उनकी सफाई करवाई जाएगी।
-तरुण गर्ग, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed