फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The drug de-addiction campaign in the district gained new momentum

Fatehabad News: जिले में नशा मुक्ति अभियान को मिली नई गति

Fri, 21 Nov 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 21 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The drug de-addiction campaign in the district gained new momentum
महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नशा-मुक्ति के लिए निकाली गई पदयात्रा को रवाना करते पुलिस अधीक्ष
फतेहाबाद। नशा नाश का दूसरा नाम है, नशे के दुष्परिणाम केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी गहरी क्षति पहुंचाते हैं। नशे की लत से ग्रस्त व्यक्ति से आज हर कोई दूरी बनाकर चल रहा है। यह बात पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कही।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नशा मुक्ति के लिए निकाली गई जिलास्तरीय एक यात्रा नशे के खिलाफ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी जैन ने कहा कि पुलिस प्रशासन नशा तस्करी के खिलाफ निरंतर सख्त कार्रवाई कर रहा है। समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नशा बेचने वालों के बारे में सूचना देने वालों का नाम पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाता है। पुलिस प्रशासन नशा तस्करों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी कर रहा है। उन्होंने महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट की मुहिम को सराहनीय बताते हुए कहा कि जिस समर्पण के साथ नशा मुक्ति अभियान चला रहा है, वह प्रशंसनीय है। पुलिस प्रशासन इस पहल में पूरा सहयोग देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान उनकी टीम गांव-गांव, घर-घर जाकर नशे से पीड़ित व्यक्तियों की जानकारी जुटाएगी और उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेगी। जरूरतमंद व्यक्तियों को ट्रस्ट की ओर से दवा भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन सुमन खिचड़, रजाबाद के सरपंच गुरबेज सिंह, सरपंच लक्ष्मण, हेमराज, जोगिन्द्र, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed