{"_id":"67fe9e86b6a5620f9c03bb43","slug":"the-districts-mandis-are-clogged-due-to-slow-lifting-of-wheat-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-132282-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गेहूं की धीमी उठान से अटीं जिले की मंडियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गेहूं की धीमी उठान से अटीं जिले की मंडियां
Tue, 15 Apr 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में गेहूं को बैगों में भरते मजदूर। संवाद
फतेहाबाद। जिले में गेहूं की कटाई में तेजी आई है। इससे अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर किसान गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं। इससे जिले की सभी मंडियां गेहूं की फसल से अट गई हैं। दूसरी तरफ उठान प्रक्रिया में तेजी नहीं आई है।
वहीं फतेहाबाद, जाखल और धारसूल की अनाज मंडी में गेहूं की खरीद देरी से शुरू होने की वजह उठान शुरू भी नहीं हुआ है। जिससे अनाज मंडियों में 4,74,886 क्विंटल गेहूं का उठान बाकी है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक गेहूं की कुल आवक 11,43,768 क्विंटल हुई है, जिसमें से खरीद 6,68,882 क्विंटल हुई है। इसमें से 6,26,624 क्विंटल और निजी खरीद 42,258 क्विंटल गेंहू की हुई है। वहीं उठान धीमा होने के कारण 83,491 क्विंटल का हो सका है। यह उठान मंडी में हुई कुल गेहूं की आवक का 13 फीसदी से भी कम है, जिससे अनाज मंडियों में 4,74,886 क्विंटल गेहूं का उठान नहीं हो सका है।
बता दें कि जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक गेहूं की आवक करीब एक सप्ताह पहले शुरू हो गई थी, लेकिन फसल में नमी की मात्रा ज्यादा होने से और आढ़तियों की हड़ताल के चलते फतेहाबाद, जाखल और धारसूल की अनाज मंडी में गेहूं की खरीद सोमवार से शुरू हो सकी है। फतेहाबाद की मंडी में सोमवार को 50 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। किसानों को परेशानी न हो इसके लिए आढ़तियों ने एसडीएम से आश्वासन मिलने के बाद गेहूं की खरीद शुरू कर दी थी। लेकिन इन मंडियों में उठान शुरू होने का इंतजार अभी भी है।
विज्ञापन
-- -
टोहाना और फतेहाबाद में निजी व्यापारियों को फसल बेच रहे किसान
सरकार की ओर से गेहूं की खरीद के लिए एमएसपी 2425 रुपये क्विंटल निर्धारित किया गया है, लेकिन निजी खरीदार किसानों से गेहूं की फसल को 2430 रुपये में खरीद कर रहे हैं। निजी खरीद के दौरान किसानों को धर्मकांटों से ट्रैक्टर ट्रॉली सहित तुलवाई करके मंडी में खाली कर रहे हैं। इससे किसानों को मंडी में रुकना नहीं पड़ता। इससे निजी व्यापारियों ने फतेहाबाद की अनाज मंडी में किसानों ने 3321 क्विंटल और टोहाना में 38,937 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। इसको लेकर किसानों ने बताया कि निजी खरीदार गेहूं की फसल को तुरंत खरीदकर कीमत दे रहे हैं।
-- -
मंडियों में गेहूं की खरीद का काम जोरों पर है। इससे जिले की अनाज मंडियों में मंगलवार को कुल गेहूं की आवक 4,99,143 क्विंटल हुई है। वहीं खरीद में तेजी आने के बाद अब उठान में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है।
-यशपाल, मेहता मार्केट कमेटी सचिव, फतेहाबाद।