फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The district moved from 16th to 3rd position in the 12th class exam results

Fatehabad News: 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 16वें से तीसरे स्थान पर पहुंचा फतेहाबाद

Tue, 13 May 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 13 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The district moved from 16th to 3rd position in the 12th class exam results
फतेहाबाद के शांति निकेतन प​ब्लिक सीनियर सेकेंडरी के विद्यार्थी परिणाम घो​षित होने के बाद खुशी ज - फोटो : शहर के ट्यूलिप प​ब्लिक स्कूल में परिणाम आने के बाद खुशी व्यक्त करते छात्र-छात्राएं।
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। जिले का परीक्षा परिणाम 90.62 फीसदी रहा है। मॉडल केएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल डांगरा का छात्र चंचल प्रदेश में टॉप- 10 और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


जिले में कुल 7892 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 7097 विद्यार्थी पास हुए है। 588 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है और 147 विद्यार्थी फेल हुए हैं। पिछले साल जिले का परीक्षा परिणाम 86.27 फीसदी रहा था। जिला प्रदेश में पिछले साल 16वें स्थान पर था लेकिन इस बार सीधा तीसरे स्थान पर रहा है। कोरोनाकाल को छोड़ दें तो 9 साल में जिले का पहली बार 90 फीसदी से ज्यादा परीक्षा परिणाम रहा है।
विज्ञापन


-

जिले का ये रहा है पिछले सालों में परीक्षा परिणाम

वर्ष प्रतिशत

2017 71.23

2018 68.08

2019 79.92

2020 83.89

2021 100

2022 89.69

2023 87.03

2024 86.27

2025 90.62

--------

ओपन बोर्ड में 42.32 फीसदी ही विद्यार्थी पास

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा बारहवीं का ओपन बोर्ड का परिणाम भी जारी किया है। ओपन बोर्ड के परिणाम में 42.32 फीसदी ही विद्यार्थी पास हुए हैं। जिले में 671 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 284 विद्यार्थी पास हुए हैं। ओपन बोर्ड से 410 लड़कों में 152 पास हुए हैं। जिले में 261 लड़कियों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 132 पास हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed