फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The court congregation is taking out morning processions

Fatehabad News: सतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ संगत ने निकाली प्रभातफेरी

Thu, 17 Oct 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 17 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
The court congregation is taking out morning processions
रतिया में प्रभातफेरी निकालती संगत।
रतिया। गुरुनानक देव के 555वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में टिब्बा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा दशमेश दरबार संगत द्वारा प्रभात फेरियां निकाली जा रही है। इसी के तहत मंगलवार की प्रभातफेरी के मौके पर संगत सतगुरु नानक प्रगटिया, धन गुरु नानक के जयकारे लगाते हुए सेवक परिवार के निवास पर पहुंची। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह और सुखमनी सोसायटी की महिला संगत ने शब्द कीर्तन से निहाल किया। संगत को प्रतिदिन प्रभात फेरियों में शामिल होकर अपना जीवन सफल करना चाहिए।
विज्ञापन



प्रकाशोत्सव के लिए संगत ने शुरू की तैयारी



रतिया। गुरु रामदास साहिब महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में पुराना बाजार स्थित गुरुद्वारा साहिब में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। श्रीगुरु रामदास सेवा सोसायटी द्वारा गुरुद्वारा साहिब को सेवादारों द्वारा फूलों से सजावट की जा रही है।
विज्ञापन




सोसायटी सचिव हैप्पी सिंह सेठी ने बताया इस बार 19 अक्तूबर को गुरु रामदास का प्रकाशोत्सव मनाया जा रहा है। 17 अक्तूबर को अखंड पाठ साहिब का प्रकाश होगा व 19 अक्तूबर को भोग डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की संगत इस धार्मिक समारोह में बढ़चढ़ शामिल होगी। इस मौके पर प्रधान जगसीर सिंह, बंटी मोंगा, सर्वजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, शंटी मोंगा, राहुल सिंह, चरणजीत सिंह सहित सेवादार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली से पहले शहर को लाइट से सजाने के प्रधान ने जारी किए निर्देश

फतेहाबाद। दीपावली पर्व को लेकर शहर को सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने निर्देश जारी किए हैं। शहर को लाइट से सजाने के लिए प्रधान ने कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र सिंह को पत्र जारी किया है। प्रधान ने ईओ को जारी किए पत्र में कहा है कि दीपावली पर्व पर शहर को लाइट से सजाया जाए। शहर के मुख्य मुख्य बाजार में रंग-बिरंगी लाइट और प्रत्येक चौक को लाइट से सजाया जाए। प्रधान ने ये भी निर्देश दिए है कि शहर में साफ-सफाई को बेहतर करने के लिए कचरा एकत्रित न होने दिया जाए। इसके अलावा शहर के थाना रोड, महाराजा अग्रसेन चौक, हंस मार्केट, जवाहर चौक में कूड़ादान भी लगवाए जाएं। ताकि कूडा-कर्कट इधर-उधर न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed