फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The contractor will now have to lay a layer of 20 mm

ठेकेदार को अब 20 एमएम की बिछानी होगी लेयर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The contractor will now have to lay a layer of 20 mm
फतेहाबाद की ग्रीन पार्क कॉलोनी में बनी सड़क। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के ग्रीन पार्क कॉलोनी में नगर परिषद द्वारा सड़क का पुन निर्माण करवाया गया है। निर्माण के सात दिन बाद ही कॉलोनी में सड़क उखड़नी शुरू हो गई है। शिकायत मिलने के बाद नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक टीम के साथ पहुंचे और निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में खामियां मिली। कार्यकारी अभियंता ने ठेकेदार कृष्ण कुमार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

ठेकेदार को अब 20 एमएम की लेयर बिछाने के आदेश दिए गए हैं। मामले के मुताबिक पांच सितंबर को विधायक दुड़ाराम ने ग्रीन पार्क कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर शिलान्यास किया था। संबंधित एजेंसी ने इसके बाद काम शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इसको लेकर ग्रीन पार्क कॉलोनी के लोगों ने सड़क उखड़ने की शिकायत नगर परिषद अधिकारियों को दी। शिकायत मिलने के बाद कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक टीम के साथ पहुंचे और निरीक्षण किया। जांच के दौरान सड़क निर्माण में खामियां मिली। ठेकेदार को जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि सड़क निर्माण में खामियां मिली है, सड़क के किनारे सीध में नहीं है और कुछ जगह से उखड़ भी गई है। इसके अलावा स्पीड ब्रेकर्स भी सही ढंग से नहीं बनाए गए हैं। ठेकेदार को सात दिन के अंदर खामियों को दूर करना होगा। जब तक निर्माण सही ढंग से नहीं होगा तब तक राशि जारी नहीं होगी।
विज्ञापन

66 लाख से हो रहा है निर्माण
नगर परिषद ग्रीन पार्क कॉलोनी में करीब 66 लाख से सड़क निर्माण करवा रहा है। पांच करोड़ की ग्रांट विधायक की तरफ से जारी हुई थी। इसी के तहत ग्रीन पार्क कॉलोनी में सड़क का दोबारा निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर परिषद की तरफ से ग्रीन पार्क कॉलोनी में सड़क का दोबारा निर्माण किया जा रहा है। नप टीम ने निरीक्षण किया था, इस दौरान कुछ खामियां मिली है, उन्हें ठीक करने को लेकर ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। जब तक सड़क निर्माण सही ढंग से नहीं होगा तब तक पेमेंट जारी नहीं की जाएगी।
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed