फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The consensus reached in the presence of two MLAs during the press conference fell apart

Fatehabad News: पत्रकार वार्ता के दौरान दो विधायकों की मौजूदगी में बनी सहमति बिखर गई

Wed, 15 Jul 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
The consensus reached in the presence of two MLAs during the press conference fell apart
बैठक के बारे में जानकारी देते हुए विधायक जरनैल सिंह , विधायक विनोद भ्याना :संवाद
रतिया। रतिया। नगरपालिका चेयरपर्सन प्रीति खन्ना के अविश्वास प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद बुलाई गई समझौता बैठक सहमति बनने के बावजूद बेनतीजा रही। मीडिया वार्ता के दौरान दोनों पक्षों में फिर मतभेद उभर आए जिससे समझौते की कोशिशें एक बार फिर अटक गईं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हांसी विधायक विनोद भयाना, विधायक जरनैल सिंह, पार्षदों और चेयरपर्सन प्रतिनिधि महेश खन्ना की मौजूदगी में बैठक हुई। पार्षदों ने आपसी विवाद की जानकारी दी। दोनों विधायकों ने सभी पक्षों से बातचीत की। बैठक में महेश खन्ना ने खींचतान पर खेद जताया और सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

इसके बाद पत्रकार वार्ता शुरू हुई। इसी दौरान विरोधी पार्षदों ने महेश खन्ना से मीडिया के सामने भी माफी मांगने की बात कही। इस पर महेश खन्ना ने केवल आपसी सहमति की बात रखी जिससे विवाद फिर बढ़ गया। विरोधी पार्षद बैठक छोड़कर बाहर आ गए। विधायक जरनैल सिंह ने पार्षदों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उन्होंने भी महेश खन्ना पर सहमति से पीछे हटने का आरोप लगाया। देर रात तक दोनों विधायक और अन्य भाजपा नेता समाधान का प्रयास करते रहे लेकिन कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी। नेताओं ने जल्द फिर बैठक बुलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed