फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   the con swiped atm card, arrested

धोखे से एटीएम कार्ड स्वाइप किया, पकड़े जाने पर शातिर ठग निकला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
the con swiped atm card, arrested
पुलिस ने एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर धोखाधड़ी से बैंक खाते से रुपये निकालने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक हांसी के गांव संगतपुर का मोनू कुमार है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए युवक से एक स्वाइप मशीन और तीन एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

यह बात भी सामने आई है कि युवक ने पुलिस के सामने बिहार, हरियाणा, यूपी व पंजाब में अनेकों जगहों पर एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर धोखाधड़ी को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस ने उक्त आरोपी युवक को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव कवंलगढ ढाणी निवासी जोबनप्रीत सिंह ने बताया कि वह रतिया में बतौर ट्रक मिस्त्री काम करता है। उसके चाचा मनजीत सिंह का एचडीएफसी बैंक में खाता है। उसके पास एटीएम कार्ड भी है। शुक्रवार को सुबह चाचा मनजीत सिंह को ट्रक की किस्त भरनी थी। उसके चाचा ने उसे अपना एक एटीएम कार्ड देकर कहा कि उसके एटीएम कार्ड से 37 हजार रुपये निकलवाकर ले आना। इसलिए वह एटीएम से पैसे निकलवाने गया। इसी समय एक युवक एटीएम बूथ के अंदर आया और कहा कि मुझे जल्दी है, पहले रुपये मुझे निकालने दें। बताया कि उस समय उसने अपना कार्ड मशीन में लगा रखा था। उस युवक ने जबरदस्ती कार्ड छीन लिया और उसने अपने दूसरे हाथ में ली हुई मशीन में चुपचाप स्वाइप कर लिया। जैसे ही जानकारी लगी तो उसने आरोपी युवक को गार्ड की मदद से युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिटी थाना प्रभारी जय भगवान शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। युवक ने हरियाणा, बिहार व अन्य राज्यों में एटीएम क्लोन तैयार करके बैंक से पैसे निकलवाने कि अन्य वारदातों को कबूला है जिसकी पूछताछ को लेकर उक्त आरोपी युवक का 5 दिन का कर रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed