फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The CM Flying Squad inspected the records of Ayalki PACS dating from 2020 to the present

Fatehabad News: सीएम फ्लाइंग ने अयाल्की पैक्स में 2020 से अब तक का रिकॉर्ड जांचा

Fri, 26 Jun 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 26 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The CM Flying Squad inspected the records of Ayalki PACS dating from 2020 to the present
गांव अयाल्की के पैक्स में रिकॉर्ड की जांच करती टीम। संवाद
फतेहाबाद। गांव अयाल्की स्थित पैक्स (प्राथमिक कृषि सहकारी समिति) में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने शुक्रवार को छापा मारकर रिकॉर्ड की जांच की। कार्रवाई के दौरान वर्ष 2020 से 2026 तक के अभिलेखों की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में रिकॉर्ड में कथित अनियमितताएं, छेड़छाड़ तथा एक्सपायरी दवाइयां मिलने की बात सामने आई है। टीम ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी विक्रम भादू ने बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि पैक्स सोसायटी में किसानों को एक्सपायरी दवाइयों और खाद का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा नकदी के लेनदेन में भी अनियमितताओं की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर रिकॉर्ड और स्टॉक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जांच के दौरान वर्ष 2020 से 2026 तक के दस्तावेजों की पड़ताल की गई। प्रारंभिक स्तर पर रिकॉर्ड में कथित छेड़छाड़ के साथ कुछ एक्सपायरी दवाइयां भी मिली हैं। टीम ने संबंधित दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद यदि किसी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी विक्रम भादू ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है और सभी तथ्यों का गहनता से सत्यापन किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस कार्रवाई के दौरान सीएम फ्लाइंग के डीएसपी विक्रम भादू के अलावा कोऑपरेटिव बैंक के मैनेजर सुरेश कुमार तथा कृषि विभाग के गुणवत्ता जांच अधिकारी डॉ. जागीर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कोऑपरेटिव बैंक के मैनेजर सुरेश कुमार और कृषि विभाग के गुणवत्ता जांच अधिकारी डॉ. जागीर सिंह की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed