{"_id":"62e56c1d8164d41f61225920","slug":"the-city-received-34-mm-of-rain-in-24-hours-fatehabad-news-hsr638030490","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में शहर में हुई 34 एमएम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में शहर में हुई 34 एमएम बारिश
विज्ञापन
फतेहाबाद शहर में बारिश के दौरान जीटी रोड पर गुजरते वाहन चालक।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार से लेकर शनिवार शाम तक फतेहाबाद शहर में 34 एमएम बारिश हुई। अब बारिश आफत बनने लगी है। लगातार आम जन को जलभराव से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में भी जमकर बादल बरस रहे हैं। कुलां में दो दिन में 33 एमएम बारिश हो चुकी है।
जिला मुख्यालय पर बारिश के बाद जीटी रोड, बीघड रोड, भट्टू रोड जैसे प्रमुख रास्तों के अलावा रिहायशी कॉलोनियों में भी लोगों को जलभराव के कारण परेशानी हुई। वहीं, सीवर ओवरफ्लो होने से यह परेशानी और बढ़ गई। तेज बारिश अब फसलों को नुकसान करने लगी है। कृषि उपनिदेशक डॉ. राजेश सिहाग का कहना है कि बारिश फिलहाल बारानी क्षेत्र और धान के इलाकों के लिए बढ़िया है। मगर नरमे की फसल को ज्यादा बारिश नुकसान पहुंचा रही है। खासकर, सेमग्रस्त इलाकों में फसल खराब होने की आशंका है।
30 जुलाई शाम तक हुई बारिश
फतेहाबाद : 34एमएम
कुलां : 33 एमएम
भट्टू : 16एमएम
भूना : 16एमएम
रतिया : 14एमएम
टोहाना : 12एमएम
जाखल : 7एमएम