फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The city council spent lakhs of rupees but the stray animals did not get removed from the roads

Fatehabad News: नगर परिषद ने लाखों खर्चे फिर भी सड़कों से नहीं हटे बेसहारा पशु

Wed, 04 Feb 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 04 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
The city council spent lakhs of rupees but the stray animals did not get removed from the roads
फतेहाबाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मी रेडियम बेल्ट पहनाते हुए स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। नगर परिषद ने शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए निजी एजेंसी को ठेका दिया हुआ है। दो साल से एजेंसी के पास ठेके होने बावजूद शहर बेसहारा पशुओं से मुक्त नहीं हुआ है। हालात ये है कि शहर की मुख्य सड़कों पर बेसहारा पशुओं को झुंड घूम रहा है। इस कारण हादसे होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


इन पशुओं के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार से रिफ्लेक्टर पहनाने का अभियान शुरू किया है। टीमों ने शहर के बीघड़ रोड, सिरसा रोड पर पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर की माला डाली। थाना यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक जय सिंह ने बताया कि अक्सर रात के समय व कम रोशनी में सड़कों पर बैठे या चलते पशु वाहन चालकों को समय पर दिखाई नहीं देते। इस कारण सड़क दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
विज्ञापन


इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस की ओर से यह अभियान चलाया गया। इसमें बेसहारा पशुओं के गले में रिफ्लेक्टिव बेल्ट पहनाई गईं। ये रिफ्लेक्टर रात के समय वाहनों की लाइट पड़ते ही दूर से चमकते हैं, इससे चालक सतर्क हो जाते हैं और समय रहते वाहन की गति नियंत्रित कर सकते हैं। टीम ने प्रमुख सड़कों, हाईवे किनारे, चौक-चौराहों तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष रूप से ध्यान दिया। आमजन और पशुपालकों से भी अपील है कि वे अपने पशुओं को खुले में छोड़ने से बचें और उनकी उचित देखरेख करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

नगर परिषद ने 1012 रुपये में दिया है ठेका

नगर परिषद बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए निजी एजेंसी को वर्ष 2024 में ठेका दिया था, पिछले साल इसी एजेंसी को दोबारा ठेका दे दिया गया। हालात ये है कि रात के समय शहर के भट्टू रोड, बीघड़ रोड, हिसार-सिरसा रोड पर पशुओं को जमावड़ा लगा रहता है।


-

सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी आवश्यक है। इस तरह की छोटी लेकिन प्रभावी पहल से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि बेजुबान पशुओं की जान भी सुरक्षित रह सकेगी।

सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed