फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The bus of Chandigarh route did not stop in front of the college, students gheraoed it in Ratia

Fatehabad News: विद्यार्थियों ने रतिया में किया बस का घेराव

Thu, 27 Mar 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 27 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The bus of Chandigarh route did not stop in front of the college, students gheraoed it in Ratia
शहर के संजय गांधी चौक पर रोडवेज बस का घेराव करने पर बस स्टैंड इंचार्ज व पुलिस कर्मचारी विद्यार्
तिया। फतेहाबाद से सुबह चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस के गांव अहरवां के निजी कॉलेज के सामने बने स्टॉप पर न रुकने पर उसमें सवार विद्यार्थियों ने हंगामा कर दिया। रतिया में संजय गांधी चौक पहुंचने पर बस का घेराव कर दिया और चालक-परिचालक व परिवहन विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वहीं मामले की सूचना मिलने पर अड्डा इंचार्ज पवन कुमार व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पवन कुमार ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि उच्च अधिकारियों से बात करके उनकी समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। जिस पर विद्यार्थी शांत हुए। इसके बाद पुलिस व अड्डा इंचार्ज ने बस को चंडीगढ़ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


रतिया होकर चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज की बस फतेहाबाद से वीरवार सुबह 8:18 पर चली थी। जिसमें गांव अहरवां स्थित निजी कॉलेज का स्टाफ व फतेहाबाद जाने वाले विद्यार्थी भी सवार थे। बस जैसे ही अहरवां बस स्टैंड पर रुकने के बाद आगे मोड पर स्थित निजी कॉलेज के पास पास पहुंची तो विद्यार्थियों ने परिचालक ने बस को रोकने के लिए कहा। लेकिन परिचालक ने बस को वहां नहीं रुकवाया और आगे रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस जैसे ही शहर के पुराना बस स्टैंड संजय गांधी चौक पर पहुंची तो विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य बस के आगे आ गए और आगे नहीं जाने दिया। बस न रोकने पर कॉलेज के विद्यार्थियों और परिचालक के बीच में बहस हो गई। बस में सवार निजी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर खन्ना व छात्र प्रशांत वह अन्य विद्यार्थियों ने परिचालक व ड्राइवर पर आरोप लगाते हुए बताया कि वे हर रोज फतेहाबाद से चंडीगढ़ रूट की बस में सवार होकर आते हैं। अधिकांश बसों के ड्राइवर-परिचालक उन्हें कॉलेज के आगे ही उतारते हैं।

हफ्ते में एक या दो दिन ऐसे चालक-परिचालक आते हैं, जो कॉलेज के आगे उन्हें उतारने में आनाकानी करते हैं। वीरवार को भी ऐसा ही हुआ है। बस के चालक और परिचालक ने अहरवां कॉलेज के बाहर छोड़ने के जगह उन्हें रतिया शहर के बस अड्डे पर लाकर उतार दिया। प्रिंसिपल डॉ. सुधीर खन्ना ने कहा कि अहरवां कॉलेज के आगे बस स्टॉप बना हुआ है, वहां सवारियों को उतारने के लिए डीसी ने भी ऑर्डर किए हुए हैं।

वहीं बस परिचालक संदीप कुमार ने कहा कि हमारे पास आदेश है कि अमृतसर-चंडीगढ़ लंबे रूट की बसें अहरवां बस स्टैंड पर ही रुकेंगी। अहरवां में कॉलेज 100 मीटर पीछे है। अहरवां से पटियाला-चंडीगढ़ की सवारी होती है, वे स्टूडेंट्स की वजह से चढ़ नहीं पाती हैं। जिसके चलते चंडीगढ़ रूट की बसों को निजी कॉलेज के आगे नहीं रोका जाता।


बस अड्डा इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्टाफ व विद्यार्थियों को समझाया है की लोकल रूट की सभी बसें उक्त कॉलेज के आगे रोकी जाएगी। फिर भी कोई समस्या आ रही है तो कॉलेज प्रबंधन उच्च अधिकारियों को लिखित में शिकायत दें। उच्च अधिकारियों के आदेश हुए तो सभी बसों को निजी कॉलेज के आगे रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed