{"_id":"6a5bbd528eefe8176906cc29","slug":"the-broom-was-used-lime-was-scattered-yet-the-piles-of-garbage-exposed-the-system-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-157594-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: झाड़ू चली, चूना बिखरा फिर भी कूड़े के ढेर ने खोल दी व्यवस्था की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: झाड़ू चली, चूना बिखरा फिर भी कूड़े के ढेर ने खोल दी व्यवस्था की पोल
Sat, 18 Jul 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
भाटिया नगर रोड पर गंदगी गिराते नप गाड़ी का सोशल मीडिया पर वायरल फोटो
टोहाना। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर परिषद की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में भाटिया नगर रोड पर कचरा डालते हुए एक गाड़ी दिखाई गई है। लोगों ने इसे नगर परिषद की गाड़ी बताते हुए नाराजगी जताई है। जिला नगर आयुक्त प्रवीण कुमार ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
शहरवासी शशि धवन ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए बताया कि दो दिन पहले इसी सड़क पर राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला और नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल ने टीम के साथ सफाई अभियान चलाया था और चूना छिड़काव करवाया था। इसके बाद उसी स्थान पर कचरा पड़ा दिखाई दिया। पोस्ट में साझा तस्वीरों में कूड़े का ढेर और उसे बिखेरते कुत्ते दिखाई दे रहे हैं।
इसके साथ ही पास में नगर परिषद की ई-रिक्शा गाड़ी खड़ी होने का दावा किया गया है। धवन ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सफाई अभियान चलाया गया था तो दोबारा गंदगी फैलने का क्या कारण है। स्थानीय राहगीरों ने भी सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अभियान के बाद दोबारा कचरा डालना लापरवाही दर्शाता है। लोगों ने शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
-
इस की जांच करवाई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीण कुमार, जिला नगर आयुक्त