फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The body of an unknown person was found from Koodni Head

Fatehabad News: कूदनी हेड से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के लिए अस्पताल पहुंचाया

Sat, 28 Sep 2024 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 28 Sep 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
The body of an unknown person was found from Koodni Head
टोहाना। कूदनी हेड स्थित भाखड़ा नहर में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने नवजोत सिंह ढिल्लों की टीम के सहयोग से शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया है।
विज्ञापन

सहारा रेस्क्यू टीम प्रधान नवजोत सिंह ढिल्लों ने बताया कि उन्हें पुलिस प्रशासन से सूचना मिली कूदनी हेड भाखड़ा नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ जा रहा है। टीम के सदस्य नवजोत ढिल्लो के नेतृत्व में कूदनी हेड से नहर के पास पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से वे पुलिस प्रशासन की मदद से उक्त व्यक्ति के शव को बाहर निकाला। शव की पहचान न होने पर उसे शिनाख्त के लिए नागरिक न अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है।
विज्ञापन

मृतक व्यक्ति का शव पर नीले रंग का लोअर, ब्राउन रंग का अंडरवियर, हाथ की कलाई दादी लव सुनीता टैटू से लिखवाया हुआ था। वहीं मृतक के कंधे और पेट पर टैटू के निशान लिखवा हुए थे जिसकी आयु लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव के बारे में आसपास के पुलिस थानों में सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव समैन में ट्रैक्टर से कुचलकर अधेड़ की हत्या करने का मुख्य आरोपी अभी तक फरार



समैन। गांव समैन में हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल के चाचा रघुबीर सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी मनोज अभी भी फरार है। पुलिस ने अभी तक हत्यारोपियों में शामिल मनोज के भाई कृष्ण को गिरफ्तार कर हिसार जेल भेज दिया है।



गौरतलब है कि मंगलवार रात को गांव समैन के सरपंच रणबीर गिल के चाचा रघुबीर गिल की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी। रघुवीर की हत्या का आरोप गांव के ही मनोज, उसके भाई कृष्ण व पिता शमशेर पर लगा था।



मामले में सदर पुलिस आरोपी कृष्ण को वीरवार को अग्रोहा मेडिकल से पूछताछ के लिए टोहाना सदर थाने में लेकर आई थी। कृष्ण पर आरोप है कि उसने व उसके भाई मनोज दोनों ने मृतक रघुबीर सिंह को ट्रैक्टर से कुचला है। इस मामले में पुलिस ने कृष्ण को मंगलवार रात को करीब 11 बजे हिरासत में लेकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेज दिया था।




पुलिस ने कृष्ण को गिरफ्तार करके हिसार जेल भेज दिया है। मामले का मुख्य आरोपी मनोज अभी तक फरार है। सदर थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी कृष्ण को हिसार जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी मनोज की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed