{"_id":"69f0ebb7b875c5960f0de92c","slug":"the-body-of-a-young-man-who-came-to-the-civil-hospital-to-get-medicine-was-found-in-the-toilet-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-152852-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में दवा लेने आए युवक का शव शाैचालय में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में दवा लेने आए युवक का शव शाैचालय में मिला
Tue, 28 Apr 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल के पुरुष शौचालय से मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे भोड़िया खेड़ा निवासी गणेश का शव बरामद हुआ। मां मायारानी ने बताया कि गणेश अस्पताल में दवा लेने के लिए गया था। बाद में उसकी मौत की सूचना मिली। शहर पुलिस ने मां मायारानी के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि मंगलवार दोपहर को नागरिक अस्पताल के शौचालय में लोगों ने एक युवक को बेसुध देखा। सूचना पर कर्मचारियों ने युवक को शौचालय से बाहर निकाला और इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर के अनुसार युवक की मौत करीब दो से तीन घंटे पहले हो चुकी है। युवक ने उल्टी भी की है। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि युवक को पहले भी कई बाद अस्पताल में देखा था। कर्मचारियों ने शौचालय की जांच की लेकिन मौके पर संदिग्ध चीज नहीं मिली है।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि परिवारों के अनुसार गणेश पहले शराब का आदी था। नशा छोड़ने के लिए उसका डेढ़ साल से उपचार चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को साैंप दिया।