{"_id":"689ce3ad4f313039ad03973a","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-a-closed-house-his-father-accused-two-friends-of-murdering-him-fatehabad-news-c-21-hsr1020-687849-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बंद मकान में मिला युवक का शव मिला, पिता ने दो दोस्तों पर लगाया हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बंद मकान में मिला युवक का शव मिला, पिता ने दो दोस्तों पर लगाया हत्या करने का आरोप
Thu, 14 Aug 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
हिसार- कैमरी रोड राजा गार्डन स्थित मकान, जहां युवक अभिषेक का शव मिला। अमर उजाला
हिसार। कैमरी रोड़ स्थित बसंत विहार कॉलोनी निवासी अभिषेक (23) का शव उसके दोस्त अमन के राजाराम गार्डन स्थित मकान में मिला। मृतक के पिता कैलाश ने अभिषेक के दो दोस्तों अमन व लक्ष्य पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
कैलाश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके बेटे अभिषेक को या तो तौलिये से गला घोंटकर मारा है या फिर उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की गई है। मूल रूप से अग्रोहा के गांव लांधडी निवासी कैलाश ने बताया कि वह दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में शिफ्ट अटेंडेंट के पद पर नियुक्त हैं। उनकी ड्यूटी कैमरी के बिजलीघर में है।
हमारा पूरा परिवार 4 अगस्त को धार्मिक यात्रा पर उज्जैन गया था। 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन वहां से लौटे थे। सुबह करीब 11.30 बजे अभिषेक हांसी जाने की बात कहकर घर से निकला था। 9 अगस्त की रात 9 बजे के करीब अभिषेक की मां ने उसे फोन कर पूछा तो उसने कहा कि वह रविवार को आएगा। उसके बाद से अभिषेक का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा था।
विज्ञापन
पिता के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे वह राजा राम गार्डन हिसार वाली गली से एलआईसी की किस्त भरने जा रहे थे। इसी दौरान अभिषेक के दोस्त अमन के घर के बाहर पुलिस देखी तो मैंने पूछा कि क्या हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मकान में शव मिला है। अंदर जाकर देखा तो अभिषेक औंधे मुंह गिरा हुआ था और शव फूला हुआ था। पास में ही अभिषेक के जूते पड़े हुऐ थे।
जब 9 अगस्त को आखिरी बार अभिषेक से बात हुई तो उसने बताया था कि वह अपने दोस्त अमन व लक्ष्य के साथ इसी कमरे में था। अमन घर पर ताला लगा कर चला गया। वहीं जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव अधिक गली सड़ी अवस्था में होने के चलते अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम ने निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
पुलिस ने मकान सील किया
वहीं शव मिलने के बाद पुलिस ने मकान को पूरी तरह सील कर दिया है। पड़ोसियों ने बताया कि युवक इस मकान पर पिछले कई दिनों से रह रहा था। रक्षाबंधन पर युवक को पड़ोसियों ने अंतिम बार देखा था। 2 कमरों के मकान में एक स्टोर है। आगे पूरी जमीन खाली पड़ी है। पड़ोसियों ने बताया कि यह मकान अकसर बंद ही रहता था। मकान से काफी बदबू आने लगी तो मकान मालिक को इसकी जानकारी दी थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --