फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The bike of the accountant of village Sidhani was hit by a truck driver, the accused arrested.

Fatehabad News: गांव सिधानी के मुनीम की बाइक को ट्रक चालक ने मारी थी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Nov 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 12 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
The bike of the accountant of village Sidhani was hit by a truck driver, the accused arrested.
जाखल। गांव साधनवास के पास शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में हुई गांव सिधानी निवासी मुनीम की मौत के मामले का जाखल थाना पुलिस ने तीन दिन में पटाक्षेप कर दिया है। मुनीम की बाइक को तूड़े से भरे ट्रक के चालक ने टक्कर मारी थी। टक्कर लगने के कारण मुनीम बाइक सहित सड़क पर जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक की पहचान कर उसे ट्रक सहित पकड़ लिया है। आरोपी ट्रक चालक पंजाब के जिले रूपनगर के गांव सहराना का निवासी है। गौरतलब है कि युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर शनिवार को ग्रामीणों के साथ पुलिस थाने के बाहर धरना देकर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया था। इसके बाद पुलिस के आश्वासन पर युवक की मौत के मामले में अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने परिजनों से 10 दिन का समय मांगा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव सिधानी निवासी 24 वर्षीय सतगुरु जाखल अनाज मंडी में आढ़त की दुकान पर मुनीम था। शुक्रवार देर रात को वह अपना काम निपटाकर बाइक पर घर जा रहा था। जाखल-रतिया रोड पर गांव साधनवास के पास उसका शव खेतों में मिला था। पुलिस को मौके पर युवक के सिर में चोट और उसकी बाइक करीब डेढ़ एकड़ दूर रोड पर दुर्घटनाग्रस्त पड़ी मिली थी। जाखल थाना प्रभारी के मुताबिक उस दौरान युवक की नब्ज चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तुरंत युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन वहां पर उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया से ही मौत का कारण सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही थी, लेकिन शव और बाइक में काफी दूरी होने के चलते परिजन सतगुरु की हत्या की आशंका जता रहे थे।

--------
सीसीटीवी फुटेज में एक स्काॅर्पियो और ट्रक ही आए नजर
जाखल थाना प्रभारी जसवंत सिंह के अनुसार पुलिस ने विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इस कार्य में ग्रामीणों ने भी पुलिस का सहयोग किया। घटना के सही समय का मिलान कर पुलिस ने घटनास्थल के दोनों ओर से गांव तलवाड़ी और गांव सिधानी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। घटना के समय सड़क पर दो ही वाहन आते-जाते दिखाई दिए। इसमें एक स्कॉर्पियो गाड़ी और दूसरा तूड़े से भरा ट्रक नजर आए। पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर ट्रक चालक की पहचान की। इसके बाद ट्रक चालक को ट्रक समेत गिरफ्तार कर उससे गहनता से पूछताछ की तो ट्रक चालक ने घटना होने की बात स्वीकार की गई। पुलिस ने पंजाब निवासी आरोपी ट्रक चालक बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed