फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The berm built on the roadside became unpaved, hence the roadways bus overturned

Fatehabad News: सड़क के किनारे बनी बरम हो गई कच्ची, इसलिए पलट गई रोडवेज बस

Thu, 22 Aug 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 22 Aug 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
The berm built on the roadside became unpaved, hence the roadways bus overturned
खेत में पलटी रोडवेज बस।
टोहाना। गांव जमालपुर शेखां के पास रोडवेज बस पलटने का मुख्य कारण सड़क के किनारे बनी बरम का कच्चा होना रहा। दरअसल, यह 17 फुट का लिंक मार्ग है। मगर जमालपुर में ओवरब्रिज के निर्माण के चलते भारी वाहनों को भी इस रास्ते से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

हादसे के बाद हरकत में आए मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों ने बरम को मजबूत करने के लिए मिट्टी की ट्रॉलियां भिजवाई। एक्सईएन का दावा है कि अब लिंक मार्ग के शुरुआती प्वाइंट पर बोर्ड लगाया जाएगा, जिसमें निर्देश होंगे कि यह मार्ग भारी वाहनों के लिए नहीं है। उधर, इस मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जमालपुर शेखां में दूसरा मार्ग भी खुलवा दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप, सड़क निर्माण में बरती खामियां, दे चुके शिकायत
वहीं, ग्रामीण पवन कुमार व अन्य ने बताया कि करीब एक साल पहले मार्केटिंग बोर्ड द्वारा गांव जमालपुर से दमकोरा रोड को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण करवाया गया था। मगर ठेकेदार द्वारा अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण कार्य में खामियां बरती गई। इसके बारे में कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, जिला उपायुक्त, विजिलेंस व एसडीएम को भी शिकायत दी, लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की। अब यह हादसा हो गया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा सड़क के किनारे बरम भी तैयार नहीं करवाई गई, इसी कारण यह धंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगल रोड होने से साइड देते समय जमीन धंसने से हुआ हादसा : विनोद कुमार
ग्रामीण विनोद कुमार ने बताया कि गांव जमालपुर में पुल निर्माण के चलते बसों को वाया दमकोरा होकर निकालना पड़ता है। यह सिंगल रोड होने के चलते दूसरे वाहनों को साइड देने की जगह नहीं बचती। सुबह भी सामने से वाहन आने के चलते चालक ने बस को साइड में किया तो मिट्टी में बस पलट गई। उन्होंने कहा कि इस रास्ते से वाहनों को निकालने से पहले अधिकारियों को पूरी व्यवस्था करवानी चाहिए थी, मगर ऐसा नहीं किया गया।


यह 17 फुट का लिंक रोड है। बरम भी कच्ची हो चुकी है। दो बस आएगी तो एक को कच्चे में उतरना पड़ता है। इसी कारण यह हादसा हुआ है। अब बोर्ड लगवाएंगे कि इस रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही वर्जित है। बारिश के कारण मिट्टी का कटाव हो गया है, उसको भरने के लिए भी मिट्टी की ट्रॉलियां डलवाई है।
-आनंद कुमार, एक्सईएन, मार्केटिंग बोर्ड, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed