Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The BDPO office building has been stuck for a year and a half, awaiting approval.

Fatehabad News: बीडीपीओ कार्यालय का भवन डेढ़ साल से मंजूरी के इंतजार में अटका

Wed, 11 Nov 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 11 Nov 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The BDPO office building has been stuck for a year and a half, awaiting approval.
फतेहाबाद। वह स्थान जहां पर बीडीपीओ कार्यालय का नया भवन बनना है। संवाद
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय स्थित बीडीपीओ कार्यालय के नए भवन का निर्माण मुख्यालय से मंजूरी नहीं मिलने के कारण करीब डेढ़ साल से अटका हुआ है। जून 2025 में पुराना भवन तोड़ दिया गया था लेकिन अब तक नए भवन का काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

करीब दो करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला भवन बनाने की योजना है। इसके लिए मुख्यालय की अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। मंजूरी में देरी के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। पुराना भवन टूटने के बाद से बीडीपीओ कार्यालय का कामकाज राजीव गांधी केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन

नया भवन बनने से अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थायी कार्यालय की सुविधा मिलेगी। इसका सबसे अधिक लाभ तकनीकी शाखा के कर्मचारियों को होगा। प्रस्तावित भवन में तकनीकी शाखा सहित कार्यालय की अन्य शाखाओं के लिए पर्याप्त जगह रखी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल राजीव गांधी केंद्र में विभागीय गतिविधियां संचालित हो रही हैं। वहां कर्मचारियों को बैठने, विभागीय रिकॉर्ड रखने और रोजमर्रा के कामकाज के लिए सीमित जगह में व्यवस्था करनी पड़ रही है। नए भवन में पर्याप्त स्थान मिलने से कार्यालय का कामकाज व्यवस्थित हो सकेगा।
----
डेढ़ साल से अटका है भवन का निर्माण
पुराने बीडीपीओ कार्यालय भवन को जून 2025 को तोड़ा गया था। भवन को तोड़ने के बाद नए सिरे से कार्यालय बनाने की योजना तैयार की गई थी। इसके तहत करीब दो करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला भवन तैयार किए जाने का प्रस्ताव तैयार मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया। भवन में कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के लिए अलग-अलग स्थान उपलब्ध करवाने की योजना है। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों को एक ही परिसर में बैठकर काम करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही विभागीय कार्यों के लिए आने वाले लोगों को भी बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी। मुख्यालय की ओर से प्रस्ताव पर अभी तक कोई मंजूरी नहीं मिली है।

---
राजीव गांधी केंद्र में चल रहा है बीडीपीओ कार्यालय
वर्तमान में राजीव गांधी केंद्र में कार्यालय चलने से स्थायी भवन की कमी बनी हुई है। नए भवन का निर्माण नहीं होने से कार्यालय को अस्थायी व्यवस्था में ही काम करना पड़ रहा है। पुराने भवन को तोड़े जाने के बाद से अधिकारी और कर्मचारी इसी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। वहीं नए भवन के निर्माण की मंजूरी का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। भवन का निर्माण कार्य पंचायती राज विभाग की ओर से करवाया जाना है।
---
बीडीपीओ कार्यालय के नए भवन के निर्माण पर अभी तक कोई मंजूरी नहीं मिली है। विभाग की ओर से एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को काफी समय पहले भेजा जा चुका है।
- देवेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज विभाग फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed