फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   the applicant has to be photographed standing in front of the house with the family For passport

बदलाव: अब पासपोर्ट के लिए आवेदक को परिवार के साथ घर के आगे खड़ा होकर खिंचवाना होगा फोटो 

Sat, 05 Feb 2022 03:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह बजरंग मीणा, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
बजरंग मीणा, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Feb 2022 03:48 AM IST
सार

पासपोर्ट आवेदन में अब नया नियम लागू किया है। फर्जी पासपोर्ट के बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस विभाग ने यह निर्णय लिया है, फिजिकल विजिट करके पुलिस हर दस्तावेज व जरूरी जानकारी को वेरीफाई करेगी।

विज्ञापन
the applicant has to be photographed standing in front of the house with the family For passport
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में फर्जी पासपोर्ट के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन में अब नया नियम लागू कर दिया गया है। अब आवेदक को अपने घर के आगे परिवार के साथ खड़ा होकर फोटो खिंचवाना होगा। यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू करते हुए पुलिस अधीक्षक सुरिंद्र भोरिया ने सभी ब्रांच और पुलिस थानों व चौकी को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि फतेहाबाद में आतंकी संगठन के हैंडलर से लेकर कई नामी बदमाशों के पासपोर्ट जारी हो गए। वहीं हरियाणा के दूसरे जिलों में भी फर्जी पासपोर्ट के मामले सामने आए हैं। ऐसे में अब पुलिस को फर्जी पासपोर्ट के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए वेरिफिकेशन में सख्त नियम लागू करने की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन


इसलिए अब पुलिस विभाग ने निर्णय लिया है कि पासपोर्ट बनवाने वाले को अपना एक फोटो घर के आगे खड़ा होकर खिंचवाना होगा। इस फोटो को आवेदक की वेरिफिकेशन में दो लोगों की गवाही की प्रक्रिया को फिजिकल तौर पर जांचने के दौरान पुलिस वेरीफाई भी करेगी। पुलिस प्रशासन का दावा है कि घर के आगे की फोटो और आवेदन व गवाहों की फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से पासपोर्ट बनने में फर्जीवाड़े की गुंजाइश नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

2020 के बाद बने सभी पासपोर्ट की रि-वेरिफिकेशन शुरू की

फतेहाबाद में आतंकी संगठन के हैंडलर का पासपोर्ट बनने के बाद से पुलिस प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ चुका है। अब अगस्त 2020 के बाद से लेकर अभी तक बने सभी पासपोर्ट की रि-वेरिफिकेशन शुरू कर दी गई है। वेरिफिकेशन के दौरान सभी कागजातों को जांच कर तय किया जा रहा है कि पासपोर्ट फर्जी तो नहीं। इस वेरिफिकेशन में अगर और भी कोई फर्जी पासपोर्ट पाया जाता है तो उसमें भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच

फर्जी पासपोर्ट के मामले सामने आने के बाद बड़ा सवाल पुलिस विभाग की भूमिका पर भी लगा है। सोशल मीडिया पर लोग सरेआम पुलिसकर्मियों पर चंद रुपये के लिए थाने में बैठकर वेरिफिकेशन करने के आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में एसपी का कहना है कि जो भी पासपोर्ट फर्जी अब पाए जा रहे हैं, उनमें वेरिफिकेशन करने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। यदि किसी पुलिसकर्मी की भूमिका गलत पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पासपोर्ट बनवाने के लिए अब आवेदक को अपने परिवार के साथ घर के आगे खड़े होकर फोटो खिंचवाकर देना होगा। यह नियम पुलिस वेरिफिकेशन में तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। साथ ही पुलिस मौके पर जाकर सभी तरह की वेरिफिकेशन पूरी करेगी। पुलिस का प्रयास है कि अब किसी भी तरह की कोई चूक या लापरवाही न हो। - सुरिंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed