{"_id":"6a679b67860b978679009994","slug":"the-administration-failed-to-find-a-solution-within-four-days-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-158184-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रशासन नहीं ढूंढ पाया चार दिन में समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रशासन नहीं ढूंढ पाया चार दिन में समाधान
Mon, 27 Jul 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
शहर के स्वामी नगर में जगह को लेकर पक्ष रखते हुए पूर्व सरपंच मनोहर लाल
फतेहाबाद। स्वामी नगर और हरनाम सिंह कॉलोनी में सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले डिस्पोजल टैंक की जगह पर विवाद बढ़ता जा रहा है। बीते शुक्रवार को काम बंद करवाने के बाद प्रशासन ने सोमवार तक का समय मांगा था लेकिन चार दिन बाद भी प्रशासन समाधान नहीं ढूंढ पाया है। शाम को जगह को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।
ईसाई समाज के लोगों का कहना है कि मौजूदा जगह पर ही वापस खोपड़ी को दबाया जाएगा शव को खुर्द-बुर्द किया गया है। इस मामले में प्रशासन कार्रवाई करे। वहीं स्वामी नगर निवासियों का कहना है कि जगह पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। जब कब्रिस्तान के लिए जगह दी जा चुकी है तो विवाद को क्यों बढ़ाया जा रहा है।
इस मामले में समाधान के लिए नगर परिषद से सचिव गोविंद, जनस्वास्थ्य विभाग से एसडीओ सतपाल रोज, जेई बलविंद्र और शहर थाना से पुलिस टीम पहुंची। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन समाधान नहीं निकल पाया। दोनों पक्ष सोमवार को सुबह डीसी डॉ. विवेक भारती से भी मिले। डीसी ने डीएमसी प्रवीण कुमार को मामले का समाधान करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सोमवार शाम को ईसाई समाज की तरफ से पहुंचे जनकराज ने कहा कि प्रशासन खोदाई के दौरान खोपड़ी निकली थी लेकिन उसे दोबारा दफन के लिए दूसरी जगह ले जाया जा रहा है जो कि गलत है। वर्ष 1999 में चार एकड़ जगह मिली थी इसके बाद वर्ष 2000 में मुस्लिम समाज की डेडबॉडी भी यहीं दफनाई गई थी।
अलग-अलग संगठन से आए बीरूराम और हरपाल सिंह ने आरोप लगाया कि 23 जुलाई को खोदाई के दौरान कंकाल मिले थे लेकिन बावजूद काम नहीं रोका गया था। स्वामी नगर पार्षद ज्ञान सिंह का कहना है कि अधिकारियों के साथ सुबह बैठक हुई थी जिसमें फैसला लिया गया था कि जो कंकाल मिला है उसे संबंधित सुपुर्द कर दिया जाए। लेकिन जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- --
दो कॉलोनियों के लिए बनाया जाना है डिस्पोजल टैंक
शहर के हरनाम सिंह कॉलोनी और स्वामी नगर के लिए डिस्पोजल टैंक बनना है। करीब 15 हजार आबादी प्रभावित है। पूर्व सरपंच मनोहर लाल का कहना है कि वर्ष 2006 में प्रस्ताव डालकर 6 कनाल जगह दे दी गई थी लेकिन अब इस जगह पर कब्जा करना चाहते है। 15 हजार की आबादी परेशान है, चुप नहीं बैठेंगे।
-
डीएमसी ने निर्देश दिए थे कि जो खोपड़ी मौके पर मिली है उसे संबंधित को सौंप दिया जाए। दोनों पक्षों के लोग मौके पर इक्ट्ठे हुए थे लेकिन मौके पर मौजूद ईसाई समाज के लोगों ने लेने से मना कर दिया और कहा कि यही दबाया जाएगा। मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी, मामले में फैसला अधिकारी ही करेंगे।
- गोबिंद, सचिव नगर परिषद