फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Testing kit did not arrive, testing of Hepatitis C-B patients stuck

Fatehabad News: नहीं आई जांच किट, हेपेटाइटिस सी-बी के मरीजों की जांच अटकी

Sat, 15 Feb 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 15 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Testing kit did not arrive, testing of Hepatitis C-B patients stuck
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में एनसीडी क्लीनिक में बारी का इंतजार करते हुए मरीज
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में आने वाले हेपेटाइटिस सी और बी के मरीजों की जांच को लेकर सैंपल लेने की प्रकिया एक माह बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। हेपेटाइटिस सी के करीब 550 मरीज सैंपल को लेकर इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल से सैंपल जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल की लैब में भेजे जाते है, लेकिन यहां पर सैंपल जांच किट नहीं है। इस वजह से नागरिक अस्पताल से सैंपल नहीं भेजे जा रहे हैं। जांच न होने के चलते मरीजों का उपचार भी प्रभावित हो रहा है। हालात ये है कि कई मरीजों को निजी लैब से जांच करवाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हेपेटाइटिस सी और बी की जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पहले निजी लैब से अनुबंध किया हुआ था। लेकिन इसे वर्ष 2023 में बंद कर दिया गया और आरटीपीसीआर लैब में करने के निर्देश दिए गए। लेकिन यहां पर माइक्रोबायलॉजिस्ट न होने से जांच नहीं हो रही है। सैंपल जांच को लेकर सिरसा, फिर अंबाला, रोहतक पीजीआई भी भेजे गए थे। लेकिन यहां भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed