फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Termination notices issued to 17 sanitation workers who went on strike, abandoning their duties

Fatehabad News: ड्यूटी छोड़ हड़ताल पर गए 17 सफाईकर्मियों को सेवा समाप्ति का नोटिस

Tue, 08 Sep 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 08 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Termination notices issued to 17 sanitation workers who went on strike, abandoning their duties
 नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को नोटिस देते नपा अधिकारी
जाखल। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच नगर पालिका प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। छह अगस्त से हड़ताल पर चल रहे 17 सफाई कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं कर्मचारियों ने नोटिस लेने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

नगरपालिका के नोटिस में कहा गया है कि कर्मचारी बिना अनुमति धरना और हड़ताल में शामिल हैं। इससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। प्रशासन ने सफाई कार्य को आवश्यक सेवा बताया है। कर्मचारियों को तीन दिन में ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर लिखित जवाब मांगा गया है। नोटिस में कर्मचारियों से पूछा गया है कि उनकी सेवाएं समाप्त क्यों न कर दी जाएं। इस कार्रवाई से नगरपालिका प्रशासन और कर्मचारियों के बीच तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
नोटिस लेने से किया इन्कार
नगरपालिका प्रशासन की टीम जब कर्मचारियों को नोटिस देने पहुंची तो उन्होंने इसे लेने से इन्कार कर दिया। कर्मचारियों ने मौके पर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि वे किसी भी तरह का नोटिस स्वीकार नहीं करेंगे। कर्मचारियों के विरोध के चलते मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। प्रशासन ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने नोटिस लेने से साफ इन्कार कर दिया।

------------
बोर्ड पर चस्पा किए नोटिस
सफाई निरीक्षक सतगुरु सिंह ने बताया कि 17 कर्मचारियों को सेवा समाप्ति संबंधी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। कर्मचारियों के नोटिस लेने से इन्कार के बाद इन्हें नगरपालिका कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया। अब नियमानुसार कर्मचारियों के घर के पते पर भी नोटिस भेजे जाएंगे। तीन दिन की अवधि में जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed