{"_id":"65ecb798ffaaee2626053124","slug":"tender-worth-rs-530-crore-floated-for-development-of-all-wards-of-the-city-mla-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-114035-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के सभी वार्डों के विकास के लिए 5.30 करोड़ रुपये के लगाए टेंडर : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के सभी वार्डों के विकास के लिए 5.30 करोड़ रुपये के लगाए टेंडर : विधायक
Sun, 10 Mar 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
रतिया। शहर में गालियों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है, जिसके तहत शनिवार को विधायक लक्ष्मण नापा ने वार्ड नंबर 5 में नारियल फोड़कर कार्य आरंभ करवाया। विधायक लक्ष्मण नापा ने कहा कि शहर के सभी 17 वार्डों में 5.30 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों को करवाने के लिए टेंडर लगाए गए हैं।
विधायक लक्ष्मण नापा ने कहा कि वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में शहर के विकास को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं और आने वाले समय में निश्चित ही शहर की दिशा और दशा बदलेगी। उन्होंने कहा कि पार्षदों के सहयोग व लोगों के तालमेल के साथ रतिया शहर की छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान करते हुए विकास के नए रास्ते तलाश कर उसे मुकाम तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा, पंचायत समिति चेयरमैन केवल कृष्ण मेहता, नगरपालिका प्रधान प्रीति खन्ना, नपा वाइस चेयरमैन जोगिंद्र नंदा, नगरपालिका सचिव पंकज जून, पूर्व युवा मोर्चा प्रधान प्रवीण चंदेल, पार्षद हरबंस कौर, गुरप्रीत हैप्पी, प्रतिनिधि हरमेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।