फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tender will be floated with 36 conditions for castration and vaccination of dogs in the city.

Fatehabad News: शहर में कुत्तों के बधियाकरण और वैक्सीनेशन के लिए 36 शर्तों के साथ लगेगा टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Tender will be floated with 36 conditions for castration and vaccination of dogs in the city.
फतेहाबाद। शहर में आवारा कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं को लेकर इनके वैक्सीनेशन और बधियाकरण को लेकर नगर परिषद टेंडर लगाने जा रहा है। इसको लेकर नगर परिषद ने प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। जिसमें 36 शर्तें तय की गई हैं। कुत्तों के बधियाकरण और वैक्सीनेशन को लेकर मंगलवार को नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. सुखविंद्र सिंह के बीच बैठक हुई। एनिमल बर्थ कंट्रोल के लिए कमेटी भी गठित की गई है।
विज्ञापन

नगरपरिषद के चेयरमैन राजेंद्र खिंची ने पशुपालन विभाग के उप निदेशक को कहा कि जल्द से जल्द कुत्तों के बधियाकरण और वैक्सीनेशन को करवाया जाए। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुखविंद्र सिंह ने कहा कि जगह और पकड़ने के लिए टीम चाहिए। विभाग डॉक्टर और दवाई उपलब्ध करवा देगा। नगरपरिषद प्रधान ने कहा कि इसको लेकर जो नियम है उसके अनुसार टेंडर लगाया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही ये अभियान शुरू हो जाएगा। वहीं जिले में एनिमल बर्थ कंट्रोल को लेकर कमेटी का गठन किया गया है। जिसके जिला नगर आयुक्त चेयरमैन है। इसके अलावा सिविल सर्जन, पशुपालन विभाग के उप निदेशक, संबंधित क्षेत्र के वेटरनरी सर्जन, एसपीसीए सदस्य आदि शामिल किए गए हैं, पशुओं के बर्थ कंट्रोल को लेकर कमेटी फैसला लेगी। इस दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह व महेश भी मौजूद थे।
विज्ञापन


एजेंसी को इन शर्तों का करना होगा पालन
- ठेकेदार को प्रति कुत्ता पकड़ने व छोड़ने के लिए रेट देना होगा।
- ठेका एक साल का होगा।
- ठेकेदार को कुत्तों को पकड़ने के लिए अनुभवी कर्मचारियों को रखना होगा।
- वेटरनरी डॉक्टर का प्रबंध ठेकेदार खुद करेगा।
- कुत्ते पकडऩे के लिए सामान, एंटी रेबीज दवाई, कुत्ते की खुराक, उपचार आदि का प्रबंध करना होगा।
- कुत्तों को रखने का स्थान, बिजली, ऑपरेशन थियेटर के लिए व्यवस्था करनी होगी।
- कुत्तों को पकड़ते समय कोई निर्दयता नहीं करनी होगी। ठेकेदार को नियमों का पालन करना होगा।
- ठेकेदार को नर और मादा कुत्तों का इंद्राज रजिस्टर में करना होगा।
- कुत्तों को पकड़ने के लिए औजार जाल या बोरी रस्सी के होने चाहिए।

- ठेकेदार के बिल की अदायगी पशुपालन विभाग के डॉक्टर व गठित टीम द्वारा सत्यापन के बाद होगी।
- कुत्तों के नसबंदी काम के बाद दाहिने कान पर मार्क का निशान भी करना होगा।
- शल्पक्रिया से ठीक होने के बाद कुत्तों को चार दिन तक चयनित जगह पर रखना होगा।

कोट
शहर में रोजाना 15 से 20 लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। इसको लेकर अस्पताल में मरीज टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। कुत्तों को पकडऩे और बाधियाकरण को लेकर टेंडर लगाया जा रहा है। इसको लेकर पशुपालन विभाग के उप निदेश के साथ भी बैठक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed