{"_id":"61ca037306e444779c2fbcc6","slug":"tender-for-pulling-yellow-belt-in-the-city-canceled-agencies-could-not-fulfill-the-conditions-fatehabad-news-hsr620547781","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पीली पट्टी खींचने का टेंडर हुआ रद्द, एजेंसियां नहीं पूरी कर पाई शर्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पीली पट्टी खींचने का टेंडर हुआ रद्द, एजेंसियां नहीं पूरी कर पाई शर्ते
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में पीली पट्टी खिंचवाने की योजना एक बार फिर से लटक गई है। टेंडर के लिए आवेदन करने वाली एजेंसियां शर्तों को पूरा नहीं कर पाई। नगर परिषद ने सोमवार को टेंडर रद्द कर दिया है, अब ये टेंडर नए सिरे से लगाया गया है। करीब सात दिन बाद नगर परिषद अब दोबारा टेंडर खोलेगा।
नगर परिषद ने शहर में पीली पट्टी खिंचवाने के काम को लेकर टेंडर जारी किया था। इसके लिए 6 एजेंसियां आई हैं, तीन सोसायटी के ही टेंडर खोले गए, लेकिन वह शर्तें पूरी नहीं कर पाई, दस्तावेजों की कमी के कारण नप ने टेंडर को रद्द कर दिया।
पीली पट्टी के काम पर होना है 11 लाख रुपये खर्च
शहर में मुख्य सड़कों पर पीली पट्टी खिंचवाने के लिए करीब 11.35 लाख रुपये खर्च होने है। पीली पट्टी मुख्य तौर पर थाना रोड, धर्मशाला रोड, हंस मार्केट, चार मरला कॉलोनी, भीमा बस्ती, डीएसपी रोड पर खींची जानी है।
विज्ञापन
दुकानदारों ने की थी ट्रैफिक पुलिस से मांग :
पीली पट्टी को लेकर पिछले दिनों शहर की करीब 8 एसोसिएशन और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की बीच बैठक हुई थी। इस बैठक में दुकानदारों ने ट्रैफिक पुलिस से शहर की मुख्य सड़कों पर पीली पट्टी खिंचवाने की मांग रखी थी। ट्रैफिक पुलिस ने दुकानदारों के प्रस्ताव को नप के पास भेजा था।
टेंडर को लेकर जो सोसायटी आई थी, उनके दस्तावेज पूरे न होने के कारण टेंडर रद्द किया गया है। टेंडर दोबारा लगा भी दिया गया है।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद