{"_id":"624b2e0af29a545d7f73c746","slug":"temperature-39-degree-celsius-officers-are-taking-ac-air-no-fans-for-patients-fatehabad-news-hsr628307411","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, अफसर ले रहे एसी की हवा, मरीजों के लिए पंखे भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, अफसर ले रहे एसी की हवा, मरीजों के लिए पंखे भी नहीं
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में ब्लड सैंपल कक्ष के बाहर बंद पंखा।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर ब्लड सैंपल देने और डिस्पेंसरी से दवा लेने तक पंखे की हवा भी नसीब नहीं हो रही है। जबकि अस्पताल प्रशासन के अधिकारी और डॉक्टर एसी की हवा ले रहे हैं। अस्पताल में रोजाना 600 से 700 मरीज की ओपीडी होती है। सोमवार को सबसे ज्यादा ओपीडी होती है।
बता दें कि सोमवार को हालात ये रहे कि सुबह 11 बजे अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, डिस्पेंसरी के बाहर और ब्लड सैंपल कक्ष के बाहर मरीजों की लाइनें लगी थी, लेकिन यहां पर लगे पंखे बंद थे। डिस्पेंसरी के बाहर तो धक्का-मुक्की तक हो रही थी और मरीज बार-बार पंखा चलाने की गुहार भी लगा रहे थे लेकिन सुनने वाला कोई नहीं था।
डिस्पेंसरी
नागरिक अस्पताल में दवा काउंटर पर सोमवार को 11 बजे करीब 80 से 90 मरीज खड़े थे। डिस्पेंसरी में कर्मचारी कम होने के कारण मरीजों की लाइन लगी थी। लेकिन गर्मी के बीच डिस्पेंसरी के बाहर पंखा बंद था। मरीज बार-बार पंखा चलाने की गुहार लगा रहे थे लेकिन पंखा नहीं चला।
विज्ञापन
ब्लड सैंपल केंद्र
नागरिक अस्पताल के ब्लड सैंपल केंद्र के बाहर सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर पंखा बंद मिला। यहां करीब 150 मरीज सैंपल देने के लिए बारी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन यहां लगा पंखा बंद मिला। सैंपल देने वालों में गर्भवती भी शामिल थी।
ओपीडी काउंटर
नागरिक अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर भी पंखा बंद मिला। यहां रोजाना करीब 600 से 700 मरीज लाइन में लगकर पर्ची कटवाते है। लेकिन यहां भी सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर पंखे बंद मिले।
ओपीडी कक्ष में लगे हैं एसी
नागरिक अस्पताल के लगभग सभी ओपीडी कक्ष में एसी लगे हुए हैं। इसके अलावा गैलरी में अस्पताल प्रशासन ने पंखे लगवा रखे हैं। लेकिन हालात ये हैं कि मुख्य जगहों पर भी पंखे बंद रहते है। दिनोंदिन तापमान बढ़ने के बावजूद अस्पताल प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
कोट
नागरिक अस्पताल में सभी पंखे ठीक हैं। अस्पताल में मुख्य जगहों पर पंखे क्यों नहीं चल रहे थे इसको लेकर संबंधित कर्मचारियों से पूछा जाएगा। अस्पताल में मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
-डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी नागरिक अस्पताल

नागरिक अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर बंद पंखा।- फोटो : Fatehabad

नागरिक अस्पताल में दवा काउंटर के बाहर बंद पंखा।- फोटो : Fatehabad