फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Teenage girls are reluctant to get the HPV vaccine; only 11% have received it so far

Fatehabad News: एचपीवी वैक्सीन लगवाने में कतरा रहीं किशोरियां, अभी तक 1% को लगीं

Fri, 13 Mar 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 13 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Teenage girls are reluctant to get the HPV vaccine; only 11% have received it so far
फतेहाबाद में वैक्सीन की जानकारी देते हुए अ​धिकारी स्त्रोत लाइब्रेरी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। सरवाईकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 14 साल की किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण चल रहा है लेकिन किशोरियां केंद्रों पर कम संख्या में पहुंच रही हैं। हालात यह है कि 7264 के मुकाबले 1% यानी महज अभी तक 80 किशोरियों को ही वैक्सीन लगी है। परीक्षाओं के डर और अफवाहों के चलते किशोरियां वैक्सीन लगाने से बच रही हैं।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है वैक्सीन सुरक्षित है और सुविधा के तौर पर नागरिक अस्पताल के अलावा सीएचसी पर भी शुरुआत की जा चुकी है। अगर कोई अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस अभियान के तहत वे किशोरियां पात्र हैं, जिन्होंने 1 मार्च 2025 को या उसके बाद 14 वर्ष की आयु पूरी की है और 28 फरवरी 2026 तक 15 वर्ष की आयु पूरी नहीं की है। जिले में करीब 7264 पात्र किशोरी चिन्हित की गई हैं।
विज्ञापन

अभी तक जिले में 80 से ज्यादा लाभार्थी बालिकाओं ने इस टीकाकरण में शामिल हुई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सन्नी का कहना है कि एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) एक सामान्य संक्रमण है जो सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण बनता है। यह टीका इस संक्रमण से बचाव करता है और भविष्य में कैंसर होने के खतरे को काफी कम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के अंतर्गत पात्र बालिकाओं को एक खुराक (0.5 एमएल ) बांह के ऊपरी भाग में दी जाएगी। टीकाकरण के पश्चात लाभार्थी को 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाएगा। कुछ मामलों में टीकाकरण के बाद हल्का दर्द, हल्का बुखार या शरीर में दर्द जैसे सामान्य एवं अस्थायी लक्षण हो सकते हैं, जिनका उपचार चिकित्सकीय परामर्श से आसानी से किया जा सकता है। टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed