फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Teachers will be introduced to the culture of other states, reached Guwahati

Fatehabad News: अन्य राज्यों की संस्कृति से होंगे रूबरू शिक्षक, पहुंचे गुवाहटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teachers will be introduced to the culture of other states, reached Guwahati
फतेहाबाद सांस्कृतिक विविधता कार्यशाला में भाग लेते शिक्षक
फतेहाबाद। शिक्षा को संस्कृति से जोड़ने के क्षेत्र में काम करने वाली प्रमुख संस्थाओं में से एक सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) की ओर से गुवाहटी में सांस्कृतिक विविधता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के गांव ढिंगसरा स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला से कविता बेदी व नहला स्कूल से मंजू कुमारी भी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

सीसीआरटी की हरियाणा राज्य समन्वयक सरिता ने बताया कि इस कार्यशाला में देश के 8 राज्यों से 80 शिक्षक भाग ले रहे हैं। इनमें प्रदेश से 13 शिक्षक भी शामिल हैं। हरियाणा के शिक्षकों में सीसीआरटी से चंदन गोस्वामी, प्रणब संगमा, राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला ढिंगसरा से कविता बेदी, नहला से मंजू कुमारी के अलावा प्रदीप कौशिक, दयाराम चौटाला, ऋषि पाराशर, नरेंद्र सिंह, बजरंग लाल, लीलूराम, राजबीर धारूहेड़ा, विक्टोरिया, मंजू कुमारी, अनुपमा व महावीर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सीसीआरटी नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन

इस कार्यशाला में सभी शिक्षकों को अन्य राज्यों की संस्कृति से रूबरू करवाया जाएगा। इस कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षकों को आपस में एक दूसरे की संस्कृति को समझने का मौका मिलता है। हरियाणा राज्य समन्यवक सरिता ने बताया कि सीसीआरटी समय-समय शिक्षा में नवाचार के लिए कार्यशाला आयोजित करती है। इसमें शिक्षकों को सांस्कृतिक, भौगोलिक और नवाचारों से अवगत करवाया जाता है। विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण को उन्नत बनाने के लिए सीसीआरटी समय समय पर यह आयोजन करवाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed